रीयल मनी गेम बैन से बीसीसीआई और खिलाड़ियों को बड़ा झटका
भारत सरकार के एक फैसले के चलते भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटरों का मोटा नुकसान हो गया है। बीसीसीआई का करीब 245 करोड़ सालाना, विराट कोहली का 10 से 12 करोड़ सालाना, रोहित शर्मा और एमएस धोनी का 6 से 7 करोड़ रुपये सालाना का…

भारत सरकार के एक फैसले के चलते भारतीय क्रिकेट और क्रिकेटरों का मोटा नुकसान हो गया है। बीसीसीआई का करीब 245 करोड़ सालाना, विराट कोहली का 10 से 12 करोड़ सालाना, रोहित शर्मा और एमएस धोनी का 6 से 7 करोड़ रुपये सालाना का नुकसान हो गया है।

भारत सरकार ने रीयल मनी बेस्ड गेम्स को बैन कर दिया है। ऐसे में सारे विज्ञापन और प्रायोजक इन कंपनियों ने बंद कर दिए हैं। इसके अलावा भी दर्जनों भारतीय क्रिकेटरों को केंद्र सरकार के नए आदेश की वजह से भारी नुकसान हुआ है। बीसीसीआई को सालाना करीब 120 करोड़ रुपये ड्रीम11 से मिलते थे, जो टीम इंडिया का लीड स्पॉन्सर था।
इसके अलावा आईपीएल का एसोसिएट स्पॉन्सर माय11सर्किल था, जिसके साथ करीब 125 करोड़ रुपये सीजन की डील थी। इस तरह करीब 250 करोड़ का नुकसान बीसीसीआई का हो गया है। बीसीसीआई को फिर भी दूसरे स्पॉन्सर मिल जाएंगे, लेकिन इस बार शायद डील इतनी महंगी देखने को न मिले।
रिपोर्ट के मुताबिक, विराट, रोहित और धोनी को छोड़कर बाकी खिलाड़ियों की फीस उतनी महंगी नहीं थी, लेकिन फिर भी ये करोड़ों रुपये चार्ज कर रहे थे। बात अगर विराट कोहली की करें तो उनकी मोबाइल प्रीमियर लीग यानी एमपीएल के साथ 10 से 12 करोड़ रुपये की डील थी, जबकि रोहित शर्मा की 6 से 7 करोड़ की ब्रांड डील ड्रीम11 के साथ थी।
एमएस धोनी को भी 6 से 7 करोड़ विंजो से मिलते थे। रोहित के अलावा जसप्रीत बुमराह, केएल राहुल, ऋषभ पंत और पांड्या बंधु - हार्दिक और क्रुणाल भी ड्रीम11 के साथ अनुबंधित थे।
भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल, मोहम्मद सिराज, यशस्वी जायसवाल, ऋतुराज गायकवाड़, रिंकू सिंह और पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के साथ My11 Circle से जुड़े हुए थे। इनका भी करोड़ों का नुकसान होने वाला है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
