रिहायशी मकान से 16.20 ग्राम चिट्टा बरामद, एक गिरफ्तार
धर्मशाला : जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना डमटाल के चक्क नांगलिया में एक रिहायशी मकान से 16.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तपेश्वर सिंह, पुत्र मदन सिंह…

धर्मशाला : जिला पुलिस नूरपुर द्वारा नशे के खिलाफ चलाये गये अभियान के अन्तर्गत पुलिस थाना डमटाल के चक्क नांगलिया में एक रिहायशी मकान से 16.20 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने इस मामले में तपेश्वर सिंह, पुत्र मदन सिंह सलारिया, निवासी गांव चक्क नांगलिया, डाकखाना कन्दरोड़ी, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने एक गुप्त सूचना के आधार पर उक्त आरोपित के रिहायशी मकान में छापामारी की जिसमें घर से 16.20 ग्राम हैरोईन/चिट्टा बरामद किया गया।
एसपी नूरपुर अशोक रत्न ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को गिरफतार करके उसके खिलाफ पुलिस थाना डमटाल में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपित को आज न्यायालय में पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले में नियमानुसार आगामी कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ जिला पुलिस नूरपुर का अभियान जारी रहेगा।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
