रिटायर्ड IAS के बेटे ने लगा ली फांसी
लखनऊ: राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर बी ब्लॉक में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्रा (59) ने शनिवार रात घर में फांसी लगा ली। उनका शव फंदे पर लटका मिला। वह रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे थे। सुधाकांत काफी समय से…

लखनऊ: राजधानी लखनऊ में इंदिरा नगर बी ब्लॉक में सूडा के प्रोजेक्ट मैनेजर सुधाकांत मिश्रा (59) ने शनिवार रात घर में फांसी लगा ली। उनका शव फंदे पर लटका मिला। वह रिटायर्ड आईएएस मंगला प्रसाद के बेटे थे। सुधाकांत काफी समय से डिप्रेशन में चल रहे थे। सूचना पर मौके पर पहुंची गाज़ीपुर पुलिस ने शव को फंदे उतरवाकर कब्जे लिया। इसके बाद पंचनामा करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इंदिरा नगर बी ब्लॉक निवासी कार्तिकेय मिश्रा ने बताया कि पिता सुधाकांत मिश्रा कई वर्ष से डिप्रेशन में थे। उनका इलाज भी चल रहा था। पिता सुधाकांत तीन माह बाद रिटायर होने वाले थे। कार्तिकेय के मुताबिक शनिवार को वह अपनी सास को को देखने अस्पताल गए थे। घर पर पिता सुधाकांत और मां इंदिरा थी।
रात में वह अस्पताल से घर पहुंचे तो पिता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। मां दूसरे कमरे में थी। कई आवाज देने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से झांक कर देखा तो पिता सुधाकांत फंदे से लटके हुए थे। दरवाजा तोड़कर भीतर गए पिता को फंदे से उतारकर पास स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर गाजीपुर के मुताबिक तनाव के चलते फांसी लगाने की बात सामने आ रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
