रिजवान के आउट होने पर विरोधी टीम का बॉलीवुड स्टाइल ट्रोल वायरल
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को एशिया कप में जगह नहीं मिली, ऐसे में वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी फॉर्म हासिल कर चयनकर्ताओं को खुश करने में लगे हुए हैं। साभार : गूगल रिजवान सीपीएल 2025 में सेंट किट्स और…

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को एशिया कप में जगह नहीं मिली, ऐसे में वह कैरेबियन प्रीमियर लीग में अपनी फॉर्म हासिल कर चयनकर्ताओं को खुश करने में लगे हुए हैं।

रिजवान सीपीएल 2025 में सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स की टीम का हिस्सा हैं। सीजन के तीसरे मैच में उनके बल्ले से अर्धशतकीय पारी निकली, मगर पहले मैच में जब वह बुरी तरह फेल हुए तो विपक्षी टीम ने उन्हें बॉलीवुड गाने के जरिए सोशल मीडिया पर ट्रोल किया। इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर खूब धमाल मचा रहा है।
सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स से मोहम्मद रिजवान ने अपना सीपीएल 2025 का पहला मैच बारबाडोस रॉयल्स के खिलाफ 21 अगस्त को खेला था। इस मैच में रिजवान फ्लॉप साबित हुए थे और 6 गेंदों पर महज 3 ही रन बनाए थे। उन्हें वेस्टइंडीज के जोमेल वार्रिकन ने क्लीन बोल्ड किया था।
उनके इस आउट होने का वीडियो बारबाडोस रॉयल्स ने 27 अगस्त को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर डाला है। यह वीडियो उन्होंने बॉलीवुड सॉन्ग ‘हाल कैसा है जनाब का’ के साथ पोस्ट की है।
फैंस इस वीडियो का खूब आनंद उठा रहे हैं। 28 अगस्त को सेंट किट्स और नेविस पैट्रियट्स का मुकाबला सेंट लूसिया किंग्स के साथ हुआ इस मैच में मोहम्मद रिजवान ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 60 रनों की नाबाद पारी खेली, मगर उनकी पारी टीम को जीत नहीं दिला पाई।
सेंट लूसिया किंग्स ने 7 विकेट से इस मैच को अपने नाम किया। रिजवान ने 41 गेंदों पर 60 रनों की धीमी पारी खेली थी जिसकी वजह से उनकी टीम 177 रन ही बोर्ड पर लगा पाई थी, इस स्कोर का पीछा सेंट लूसिया किंग्स ने 17 ओवर में ही कर लिया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
