द इंडियन व्यू

राहुल और गिल का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन : 21वीं सदी में पहली बार

केएल राहुल और शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में जारी चौथे टेस्ट के चौथे दिन ना सिर्फ भारत की लाज बचाई, इंग्लैंड को पांचवें दिन मैदान पर उतरने के लिए मजबूर किया। चौथे दिन भारत पर 311 रनों की लीड हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने…

Ragwendra P Singh
July 27, 2025
2 min read
राहुल और गिल का रिकॉर्ड-तोड़ प्रदर्शन : 21वीं सदी में पहली बार

केएल राहुल और शुभमन गिल ने मैनचेस्टर में जारी चौथे टेस्ट के चौथे दिन ना सिर्फ भारत की लाज बचाई, इंग्लैंड को पांचवें दिन मैदान पर उतरने के लिए मजबूर किया। चौथे दिन भारत पर 311 रनों की लीड हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने लंच से पहले ही यशस्वी जायसवाल और साई सुदर्शन को आउट कर दिया था।

साभार : गूगल

उस समय ऐसा लग रहा था कि चौथे दिन ही इंग्लैंड भारत के हाथों में हार थमा देगा। मगर राहुल-गिल की जोड़ी ने शतकीय साझेदारी कर इंग्लैंड को उनके मनसूबों में कामयाब नहीं होने दिया। इसी के साथ इस जोड़ी ने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया जो इनसे पहले 21वीं सदी में कोई भारतीय हासिल नहीं कर पाया।

यह रिकॉर्ड है घर के बाहर एक सीरीज में 500 से अधिक रन बनाने का। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा तो कई बार हुआ है, मगर आपकी जानकारी के लिए बता दें, 21वीं सीद में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक सीरीज में दो भारतीय बल्लेबाजों ने विदेशी सरजमीं पर 500 रन का आंकड़ा पार किया हो।

जी हां, मैनचेस्टर टेस्ट में दूसरी पारी में 78 रन पर बल्लेबाजी कर रहे शुभमन गिल अभी तक सीरीज में 697 रन बना चुके हैं। वहीं 87 रन पर नाबाद केएल राहुल अपने नाम 508 रन कर चुके हैं। बता दें, भारतीय टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में यह मात्र दूसरी घटना है जब एक से ज्यादा बल्लेबाजों ने विदेशी टेस्ट सीरीज में 500 से अधिक रन बनाए हो।

आखिरी बार ऐसा 54 साल पहले 1970-71 में हुआ था जब सुनील गावस्कर (774) और दिलीप सरदेसाई (642) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ एक सीरीज में 500 से अधिक रन बनाए थे।

बात मुकाबले की करें तो, टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने यशस्वी जायसवाल, साई सुदर्शन और ऋषभ पंत के अर्धशतकों की मदद से 358 रन बोर्ड पर लगाए थे।

इसके जवाब में इंग्लैंड ने जो रूट और कप्तान बेन स्टोक्स के शतकों के दम पर पहली पारी में 669 रन बनाए और भारत पर 311 रनों की लीड हासिल की। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत 2 विकेट के नुकसान पर 174 रन बना चुका है। इंग्लैंड के पास अभी भी 137 रनों की बढ़त है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।