द इंडियन व्यू

राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी में उत्तर प्रदेश ने जीता गोल्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की तैराकी टीम ने बेंगलुरु में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक ग्रुप 3 में 4x50 मीटर मेडले रिले का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। बालक…

Ragwendra P Singh
August 5, 2025
1 min read
राष्ट्रीय सब जूनियर तैराकी में उत्तर प्रदेश ने जीता गोल्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की तैराकी टीम ने बेंगलुरु में आयोजित 41वीं राष्ट्रीय सब जूनियर राष्ट्रीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए बालक ग्रुप 3 में 4x50 मीटर मेडले रिले का स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया।

बालक ग्रुप 3 में 4x50 मीटर मेडले रिले में हासिल की सफलता

उत्तर प्रदेश टीम में शामिल बहराइच के अंश प्रताप सिंह, अमेठी के अविनाश निषाद व राज यादव और भदोही के नितेश निषाद ने 02:09.39 का समय निकालते हुए यह सफलता हासिल की।

उत्तर प्रदेश तैराकी संघ के सचिव शिवम कपूर ने कहा कि यह जीत प्रदेश में तैराकी के बढ़ते स्तर और हमारे युवा खिलाड़ियों की मेहनत का प्रमाण है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय उनके कोच आनंद श्रीवास्तव और निशित दीक्षित, टीम मैनेजर तथा खिलाड़ियों के माता-पिता को दिया जिनके सहयोग और मार्गदर्शन ने इस सफलता को संभव बनाया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।