राष्ट्रीय खेल दिवस : मेजर ध्यानचंद की महान विरासत
राष्ट्रीय खेल दिवस आज 29 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। साभार : गूगल मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था।…

राष्ट्रीय खेल दिवस आज 29 अगस्त को मनाया जा रहा है। यह दिन हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

मेजर ध्यानचंद का जन्म 29 अगस्त 1905 को इलाहाबाद में हुआ था। उनके दोस्त उन्हें ‘चंद’ कहते थे क्योंकि वे ड्यूटी के बाद चांदनी रात में घंटों हॉकी का अभ्यास करते थे। इन्हीं वजहों से उन्हें हॉकी का जादूगर कहा गया।
ध्यानचंद ने अपने खेल करियर में 1000 से अधिक गोल किए। उन्होंने 1928 के एम्सटर्डम, 1932 के लॉस एंजिल्स, और 1936 के बर्लिन ओलंपिक में भारत को लगातार तीन गोल्ड मेडल जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने 16 वर्षों तक ब्रिटिश भारतीय सेना में सेवा दी। उनके पिता समेश्वर सिंह भी ब्रिटिश सेना में थे, जहाँ ध्यानचंद ने हॉकी खेलना शुरू किया। 1922 से 1926 के बीच उन्होंने कई सेना हॉकी टूर्नामेंट और रेजिमेंटल खेलों में हिस्सा लिया।
1928 में हॉकी पहली बार ओलंपिक खेलों में शामिल किया गया, और उसी वर्ष मेजर ध्यानचंद ने अपना ओलंपिक डेब्यू किया। उन्होंने 14 गोल करके भारत को गोल्ड मेडल दिलाने में अहम योगदान दिया।
ध्यानचंद ने 1956 में संन्यास ले लिया। उन्हें देश के तीसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मभूषण से सम्मानित किया गया। उनके अद्भुत स्टिक-वर्क और बॉल कंट्रोल के कारण उन्हें हॉकी का जादूगर कहा जाता था। वह गेंद और स्टिक के बीच ऐसा तालमेल रखते थे कि दर्शक विश्वास नहीं कर पाते थे कि ऐसा कोई संभव है।
1936 के बर्लिन ओलंपिक में उनके खेल से प्रभावित होकर हिटलर ने उन्हें जर्मन सेना में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया और अपने देश को चुना। नीदरलैंड के अधिकारियों को शक था कि ध्यानचंद हॉकी स्टिक में चुंबक या गोंद लगाकर खेलते हैं, इसलिए उनकी स्टिक की जांच भी हुई थी।
मेजर ध्यानचंद की आत्मकथा ‘गोल’ 1952 में प्रकाशित हुई थी, जिसके लेखक स्वयं मेजर ध्यानचंद थे। महान क्रिकेटर डॉन ब्रैडमैन ने उनके खेल की प्रशंसा करते हुए कहा था कि वे वैसे ही गोल करते हैं जैसे क्रिकेट में रन बनाए जाते हैं। इस प्रकार, हर साल 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस मनाकर मेजर ध्यानचंद की प्रतिभा और योगदान को याद किया जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
