द इंडियन व्यू

राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल की तैयारी में जुटीं प्रणति नायक को सरकार का बड़ा समर्थन

भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक की राष्ट्रमंडल खेल 2026 और एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना से लगातार मजबूत सहयोग मिल रहा है। सरकार से…

Ragwendra P Singh
May 29, 2026
3 min read
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेल की तैयारी में जुटीं प्रणति नायक को सरकार का बड़ा समर्थन

भारतीय जिमनास्ट प्रणति नायक की राष्ट्रमंडल खेल 2026 और एशियाई खेल 2026 की तैयारियों को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण और लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना से लगातार मजबूत सहयोग मिल रहा है। सरकार से उन्हें और भारतीय जिमनास्टिक टीम को अंतरराष्ट्रीय एक्सपोजर, विदेशी प्रशिक्षण, राष्ट्रीय कोचिंग शिविर और अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी प्रणति नायक इस समय भुवनेश्वर स्थित हाई परफॉर्मेंस सेंटर में 22 मई से 20 जून तक आयोजित सीनियर और जूनियर महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक राष्ट्रीय कोचिंग शिविर का हिस्सा हैं। यह शिविर 25 से 28 जून तक चीन के जुनयी में होने वाली 13वीं सीनियर एशियाई चैंपियनशिप की तैयारी के लिए आयोजित हो रहा है। प्रणति इस प्रतियोगिता में भारतीय सीनियर महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक टीम का हिस्सा होंगी।

भुवनेश्वर शिविर के लिए कुल 23.52 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई है, जिसमें सीनियर और जूनियर जिमनास्ट, कोच और सपोर्ट स्टाफ सहित कुल 21 सदस्य शामिल हैं। अगले महीने चीन में होने वाली महाद्वीपीय चैंपियनशिप के लिए सरकार ने भारतीय सीनियर और जूनियर महिला आर्टिस्टिक जिमनास्टिक दल की भागीदारी हेतु 36.59 लाख रुपये की वित्तीय सहायता को मंजूरी दी है। इस दल में खिलाड़ी, कोच और सपोर्ट स्टाफ सहित कुल 17 सदस्य शामिल हैं।

साभार : गूगल

प्रणति नायक को लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के तहत व्यक्तिगत स्तर पर भी महत्वपूर्ण सहायता मिली है। उज्बेकिस्तान के ताशकंद में 19 से 25 मई तक आयोजित एफआईजी आर्टिस्टिक जिमनास्टिक वर्ल्ड चैलेंज कप में भागीदारी के लिए प्रणति, उनके कोच अशोक कुमार मिश्रा और फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. स्वेता अटिली के लिए 5.89 लाख रुपये की सहायता स्वीकृत की गई थी। इस प्रतियोगिता में प्रणति ने रजत पदक जीता।

ओलंपिक और एशियाई खेल चक्र को ध्यान में रखते हुए भारतीय जिमनास्टिक कार्यक्रम को मजबूत करने के उद्देश्य से लक्ष्य ओलंपिक पोडियम योजना के तहत नवंबर 2025 से दिसंबर 2025 तक यूनाइटेड किंगडम में आयोजित अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर और फरवरी तथा अप्रैल में आयोजित दो अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भागीदारी के लिए 75.65 लाख रुपये की सहायता भी मंजूर की गई थी। इस कार्यक्रम में प्रणति नायक सहित 16 सदस्यीय भारतीय जिमनास्टिक दल शामिल था। हालांकि चोट के कारण प्रणति इस शिविर का हिस्सा नहीं बन सकीं।

इससे पहले भारतीय खेल प्राधिकरण ने फरवरी में राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल 2026 की तैयारियों के तहत भुवनेश्वर हाई परफॉर्मेंस सेंटर में 11 फरवरी से 15 मार्च तक सीनियर राष्ट्रीय जिमनास्टिक कोचिंग शिविर को भी मंजूरी दी थी। इस शिविर में सीनियर पुरुष और महिला जिमनास्ट सहित कुल 27 प्रतिभागी शामिल हुए थे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।