द इंडियन व्यू

राष्ट्रपति और गुजरात के राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

गांधीनगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी गुजरात यात्रा के दौरान लोक भवन पहुंचकर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल…

Ragwendra P Singh
April 14, 2026
1 min read
राष्ट्रपति और गुजरात के राज्यपाल ने डॉ. भीमराव आम्बेडकर की जयंती पर पुष्पांजलि अर्पित की

गांधीनगर : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज अपनी गुजरात यात्रा के दौरान लोक भवन पहुंचकर भारतीय संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव आम्बेडकर की 135वीं जयंती पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यपाल आचार्य देवव्रत और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राज्यपाल ने भी बाबा साहेब के चित्र पर फूल चढ़ाए।

 

उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश के महू में महार (दलित) परिवार में जन्मे बाबा साहेब ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव और छुआछूत के विरुद्ध आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने महिलाओं और श्रमिकों के अधिकारों का भी पुरजोर समर्थन किया।

 

भारत के संविधान की प्रारूप समिति के अध्यक्ष के रूप में उन्होंने आधुनिक भारत की नींव रखने में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जीवन के अंतिम वर्षों में उन्होंने हिंदू धर्म त्याग कर बौद्ध धर्म अपना लिया। उन्हें 1990 में मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान 'भारत रत्न' से सम्मानित किया गया। बाबा साहेब को हर साल 14 अप्रैल को 'आम्बेडकर जयंती' या 'समानता दिवस' के रूप में याद किया जाता है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

योगी सरकार की शादी अनुदान योजना से ओबीसी परिवारों को राहत, 53 हजार से अधिक को मिली सहायता

वित्तीय वर्ष 2026-27 में अब तक एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए 210 करोड़ रुपये के वार्षिक लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 107.092 करोड़ रुपये की सहायता वितरित पात्र परिवारों को बेटी के विवाह के लिए सीधे बैंक खाते में मिल रहे…

इजरायल के राष्ट्रपति का विशेष संदेश: कैप्टन स्मित मच्छर को बताया 'पूरी इंसानियत का हीरो'

विवेक ओझा यरुशलम/नई दिल्ली: कूटनीति और द्विपक्षीय संबंधों से परे, कभी-कभी व्यक्तिगत साहस की कहानियां दो देशों को एक अटूट डोर में बांध देती हैं। ऐसा ही एक वाकया सामने आया है, जहां इजरायल के राष्ट्रपति ने भारतीय मूल के…

महा-युद्ध की आहट! पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर किया भीषण पलटवार, आसमान से बरसाई मौत, 10 बड़े ठिकानों को ड्रोन से किया खाक

विवेक ओझा इस्लामाबाद/काबुल: दक्षिण एशिया में एक बार फिर भयंकर युद्ध के बादल मंडराने लगे हैं। सीमा पर चल रही तनातनी अब सीधे तौर पर एक खूनी संघर्ष में तब्दील हो चुकी है। अपनी आंतरिक सुरक्षा और आतंकवाद के मुद्दे पर बुरी…

यूपी पुलिस महकमे में आया भयंकर भूकंप! योगी सरकार का 'महा-एक्शन', एक साथ 18 आईपीएस अफसरों का हुआ ताबड़तोड़ तबादला; मची भारी खलबली

राघवेंद्र प्रताप सिंह लखनऊ/उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में अपराधियों पर नकेल कसने और कानून-व्यवस्था को पूरी तरह से अभेद्य बनाए रखने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपना सबसे कड़ा 'प्रशासनिक हंटर' चला दिया है। सूबे…