द इंडियन व्यू

राम मंदिर उद्घाटन के बाद से पूरे दान का ब्योरा तलब करें'

लखनऊ ( अभिषेक सिंह) : अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है.…

Ragwendra P Singh
July 4, 2026
2 min read
राम मंदिर उद्घाटन के बाद से पूरे दान का ब्योरा तलब करें'

 

लखनऊ ( अभिषेक सिंह) : अयोध्या राम मंदिर में कथित चढ़ावे की चोरी के मामले की केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से जांच कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय जनता दल के सांसद सुधाकर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायर की है. यह याचिका वकील सत्यम सिंह राजपूत और एडवोकेट-ऑन-रिकॉर्ड जसवंती ए. ने दायर की गई है।

याचिका में मंदिर ट्रस्ट (श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट) को यह निर्देश देने की भी मांग की गई है कि वह 5 फरवरी, 2020 को अपने गठन के बाद से अब तक नकद और बहुमूल्य वस्तुओं के रूप में प्राप्त हुए सभी चढ़ावे का पूरा विवरण अदालत के सामने पेश करे. याचिका में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि श्रद्धालुओं के चढ़ावे के प्रबंधन से जुड़े आरोपों की जारी जांच निष्पक्ष, स्वतंत्र और देश का भरोसा जीतने वाली हो, यह सुनिश्चित करने के लिए संवैधानिक सुरक्षा उपायों की अत्यंत आवश्यकता है।

याचिका में शीर्ष अदालत से आग्रह किया गया है कि वह 'श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट' को उसके गठन के बाद से प्राप्त हुए सभी दानों, चढ़ावों और योगदानों का एक पूरा विवरण प्रदान करने का निर्देश दे. इसमें नकद दान, बैंक ट्रांसफर, डिजिटल भुगतान, विदेशी योगदान, वस्तुओं के रूप में मिला दान, सोना, चांदी और अन्य बहुमूल्य वस्तुएं शामिल हों, और इसके साथ ही उनके अकाउंटिंग, कस्टडी और उपयोग का पूरा ब्योरा भी दिया जाए. याचिका में इस पूरे मामले की सीबीआई (CBI) जांच कराने की भी मांग की गई है।

याचिका में कहा गया है, "श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट द्वारा प्राप्त किए गए दानों और चढ़ावों के प्रबंधन, हिसाब-किताब और उपयोग से जुड़े आरोपों से उत्पन्न जांच को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को स्थानांतरित करने के लिए एक उचित रिट, आदेश या निर्देश जारी किया जाए. यह जांच इस माननीय न्यायालय की देखरेख में या किसी ऐसे स्वतंत्र तंत्र के तहत आयोजित की जानी चाहिए जिसे यह माननीय न्यायालय उचित और सही समझे।"

जनहित याचिका में मंदिर के मामलों के प्रबंधन के लिए एक अस्थायी निगरानी समिति का गठन करने का निर्देश देने की भी मांग की गई है. याचिका में कहा गया है कि जब तक चंदा चोरी के मामले की सुनवाई पूरी नहीं हो जाती और दोषी को सजा नहीं मिल जाती, तब तक ट्रस्ट को सभी प्रबंधकीय कार्यों से दूर रखा जाना चाहिए।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…