राजनगर एक्सटेंशन में रुपयों के विवाद में दो पक्षों में चली गोलियां, युवक की मौत, एक घायल
गाजियाबाद : थाना नन्दग्राम क्षेत्रान्तर्गत राजनगर एक्सटेंशन महोटल में पार्टनरशिप के विवाद में दो पक्षों में गोलियां चली। जिसमें राहुल चौधरी (32वर्ष)की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल…

गाजियाबाद : थाना नन्दग्राम क्षेत्रान्तर्गत राजनगर एक्सटेंशन महोटल में पार्टनरशिप के विवाद में दो पक्षों में गोलियां चली। जिसमें राहुल चौधरी (32वर्ष)की मौत हो गयी, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया। उसे अस्पताल में दाखिल कराया गया है। घटना रविवार की देर रात की है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस ने दो आरोपियों की पहचान भी कर ली है।
डीसीपी नगर धवल जायसवाल ने सोमवार को बताया कि
राजनगर एक्सटेंशन इलाके के हार्मनी पॉइंट मार्केट में देर रात दो पक्षों में गोली चल गई। शुरुआती जांच में हल्द्वानी स्थित एक होटल की पार्टनरशिप को लेकर विवाद सामने आया है। गोली नागेंद्र और उसके एक साथी ने चलाई है। दोनों आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
उन्होंने बताया कि कुछ युवकों के बीच गोली चलने की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई । पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा जांच पडताल की गई जिसमे यह तथ्य सामने आये है कि कुछ युवक जो आपस मे पूर्व से परिचित है। उनके बीच किसी बात को लेकर गोली चली है। जिसमे राहुल चौधरी नाम के व्यक्ति को गोली लगी है और उनकी ईलाज के दौरान मृत्यु हो गई है । इसके अतिरिक्त आशीष नामक व्यक्ति को भी गोली लगी है जिनका ईलाज चल रहा है । वह खतरे से बाहर है । सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
