द इंडियन व्यू

राजधानी में नहीं थम रहा धमकियों का सिलसिला: फिर मिले दो होटल्स को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल

जयपुर : राजधानी जयपुर में शनिवार को दो फेमस होटल हॉलिडे-इन और रैफल्स को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से दहशत को माहौल हो गया। इन होटलों में से एक होटल हॉलिडे-इन में राजस्थान के गृह राज्यमंत्री,उद्याेग मंत्री केके…

Ragwendra P Singh
May 31, 2025
2 min read
राजधानी में नहीं थम रहा धमकियों का सिलसिला: फिर मिले दो होटल्स को बम से उड़ाने की धमकी भरे मेल

जयपुर : राजधानी जयपुर में शनिवार को दो फेमस होटल हॉलिडे-इन और रैफल्स को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिलने से दहशत को माहौल हो गया। इन होटलों में से एक होटल हॉलिडे-इन में राजस्थान के गृह राज्यमंत्री,उद्याेग मंत्री केके विश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक एक निजी कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। जहां पुलिस अधिकारियों से जानकारी मिलने के बाद गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने होटल खाली करने का कहा। इसके बाद तीनों मंत्री होटल से निकल गए।

जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसफ ने बताया कि जयपुर शहर के बाईस गोदाम सर्किल स्थित हॉलिडे-इन होटल को शनिवार सुबह होटल को बम से उडाने का धमकी भरा मेल मिला। इस दौरान हॉलिडे-इन होटल में एक निजी कार्यक्रम चल रहा था। इसमें राजस्थान के गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेढम,उद्योग मंत्री के के विश्नोई और सहकारिता राज्य मंत्री गौतम दक मौजूद थे। जहां होटल में बम होने की जानकारी पुलिस अधिकारियों से मिलने पर बेढ़म ने कार्यक्रम के बीच में ही माइक से होटल खाली करने के लिए कहा। इसके बाद पुलिस टीम ने हॉलिडे-इन होटल से आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। जहां मौके पर पहुंचे बम और डॉग स्क्वायड सहित एटीएस ने होटल के हर कमरे में जांच शुरू की गई है। कई घंटों की तलाशी के बाद कुछ भी नहीं मिला तो सुरक्षा बलों ने राहत की सांस ली। वहीं दिल्ली रोड पर मौजूद रैफल्स होटल को भी धमकी का मेल मिला था। वहां भी एटीएस और बम स्क्वायड की टीम पहुंची और होटल्स के स्टाफ व गेस्ट को बाहर निकाल कर एक घंटे तक होटल की तलाशी ली गई। लेकिन तलाशी में कुछ भी नहीं मिला। पुलिस की टीमें ईमेल करने वाले व्यक्ति को ट्रेस कर रही है। गौरतलब है कि शुक्रवार को 2 कोर्ट और मेट्रो रेल में बम ब्लास्ट की धमकी मिली थी। इससे पहले 13 मई, 12 मई और 8 मई को सवाई मानसिंह स्टेडियम को उड़ाने की धमकी दी गई

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…