द इंडियन व्यू

जमीनी स्तर की हॉकी को बढ़ावा: राउंडग्लास हॉकी अकादमी और हॉकी पंजाब की बड़ी पहल

मोहाली : राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने हॉकी पंजाब के सहयोग से जूनियर आयु वर्ग के लिए पंजाब हॉकी लीग (पीएचएल) के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। इस बार कुल पुरस्कार राशि 30 लाख रुपये होगी, जो देश में किसी भी जूनियर…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
3 min read
जमीनी स्तर की हॉकी को बढ़ावा: राउंडग्लास हॉकी अकादमी और हॉकी पंजाब की बड़ी पहल

मोहाली : राउंडग्लास हॉकी अकादमी (आरजीएचए) ने हॉकी पंजाब के सहयोग से जूनियर आयु वर्ग के लिए पंजाब हॉकी लीग (पीएचएल) के दूसरे संस्करण की घोषणा की है। इस बार कुल पुरस्कार राशि 30 लाख रुपये होगी, जो देश में किसी भी जूनियर स्तर की हॉकी प्रतियोगिता के लिए अब तक की सबसे बड़ी राशि है।

राउंडग्लास और हॉकी पंजाब द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह लीग, जमीनी स्तर से खिलाड़ियों को व्यापक मैच अनुभव प्रदान करने और उनके पेशेवर व व्यक्तिगत विकास में सार्थक योगदान देने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। देशभर की आठ अकादमियों की टीमें इस लीग में हिस्सा लेंगी, जो दो चरणों में आयोजित की जाएगी।

इसके पहले संस्करण में पंजाब की छह टीमों ने होम-अवे फॉर्मेट में दो चरणों में भाग लिया था। इस वर्ष का पहला चरण 31 अगस्त से 9 सितंबर तक मोहाली इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। दूसरा चरण और फाइनल मैच 15 से 27 सितंबर के बीच जालंधर के सुरजीत हॉकी स्टेडियम में होंगे, जिसमें फाइनल 27 सितंबर को खेला जाएगा।

आखिरी रैंकिंग के आधार पर सभी आठ टीमों के बीच पुरस्कार राशि का वितरण किया जाएगा। प्रत्येक टीम अधिकतम 20 खिलाड़ियों को पंजीकृत कर सकती है, जिनमें से 3 खिलाड़ी अंडर-21 श्रेणी (01.01.2005 के बाद जन्मे) और 17 खिलाड़ी अंडर-19 श्रेणी (01.01.2007 के बाद जन्मे) से होने चाहिए।

इस साझेदारी के माध्यम से, राउंडग्लास और हॉकी पंजाब दोनों ने भारत में जमीनी स्तर की हॉकी को बढ़ावा देने और अगली पीढ़ी की प्रतिभाओं को निखारने के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता को दोहराया है।

इस पहल के बारे में बात करते हुए राउंडग्लास के संस्थापक गुरप्रीत सनी सिंह ने कहा, "राउंडग्लास हॉकी का उद्देश्य भारत में फील्ड हॉकी के प्रति जुनून को फिर से जीवित करना है, और जूनियर्स के लिए इतने बड़े स्तर पर पंजाब हॉकी लीग का आयोजन इस लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

यह देश में जमीनी स्तर पर हॉकी को बढ़ावा देने और युवा खिलाड़ियों को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक मैचों का अनुभव देने की दिशा में एक अहम उपलब्धि है।" पंजाब हॉकी लीग पर अपने विचार साझा करते हुए हॉकी पंजाब के अध्यक्ष नितिन कोहली ने कहा, "पंजाब हॉकी लीग राज्य भर में युवा हॉकी प्रतिभाओं को निखारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

नियमित और संरचित प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों को आवश्यक मैच अनुभव प्रदान करती है, बल्कि कोचों को रणनीतिक नवाचार के लिए भी प्रोत्साहित करती है।

प्रत्येक टीम को 14 मैच खेलने का अवसर मिलेगा, जिससे निरंतरता और विकास दोनों सुनिश्चित होंगे। हमें विश्वास है कि यह लीग पंजाब में जमीनी स्तर की हॉकी को मजबूत करने की दिशा में एक मील का पत्थर बनेगी और भारतभर में इसी तरह की पहलों को प्रेरित करेगी।"

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।