द इंडियन व्यू

राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के अंशुल मिश्रा बने भारत के नंबर 1 शौकिया गोल्फर

चंडीगढ़ : राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंशुलमिश्रा को भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) द्वारा जारी 2026 सीजन की नवीनतम जेंटल मेनमेरिटलिस्ट में भारत का नंबर 1 शौकिया गोल्फर घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ…

Ragwendra P Singh
April 27, 2026
2 min read
राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के अंशुल मिश्रा बने भारत के नंबर 1 शौकिया गोल्फर

चंडीगढ़ : राउंडग्लास गोल्फ अकादमी के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अंशुलमिश्रा को भारतीय गोल्फ संघ (आईजीयू) द्वारा जारी 2026 सीजन की नवीनतम जेंटल मेनमेरिटलिस्ट में भारत का नंबर 1 शौकिया गोल्फर घोषित किया गया है। इस उपलब्धि के साथ उन्होंने देश के शीर्ष शौकिया गोल्फर के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।

राष्ट्रीय रैंकिंग में शीर्ष स्थान तक उनकी यह शानदार छलांग 2026 सीजन की दमदार शुरुआत का परिणाम है। मार्च 2026 में आयोजित आईजीयू नॉर्दर्न इंडिया एमेच्योर गोल्फ चैंपियनशिप में शानदार जीत ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया।

पंचकूला गोल्फक्लब के चुनौतीपूर्ण कोर्स पर खेलते हुए मिश्रा ने अंतिमराउंड में 69 का प्रभावशाली स्कोर बनाया और कुल 6-अंडर 282 के साथ खिताब अपने नाम किया। यह उपलब्धि उनके पिछले एक वर्ष के लगातार शानदार प्रदर्शन का विस्तार है।

2025 में मिश्रा ने राष्ट्रीयस्तर पर अपनी मजबूत पहचान बनाई और आईजीयू रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा, दिसंबर 2025 में आयोजित प्रतिष्ठित आईजीयू 124वीं एमेच्योर चैंपियनशिप ऑफ इंडिया के स्ट्रोक प्ले क्वालिफिकेशनराउंड में भी उन्होंने शीर्ष स्थान हासिल कर अपनी बेहतरीन फॉर्म का प्रदर्शन किया।

राउंडग्लासहॉकीअकादमी के प्रमुख कर्नल मोहनशर्मा ने अंशुल की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा, “अंशुल एक बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। मैं उन्हें तब से जानता हूं जब वह 7-8 साल के थे, और हर साल उनके खेल के प्रति जुनून और भी बढ़ता गया है। राउंडग्लास उन्हें बड़े मंच के लिए तैयार करने में शानदार काम कर रहा है। हम उनमें भविष्य का एक बड़ा सितारा देखते हैं।”

चंडीगढ़ गोल्फ क्लब में स्थित राउंडग्लास गोल्फ अकादमी, द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता जेसीग्रेवाल के मार्गदर्शन और भारत के नंबर 1 पेशेवर गोल्फर तथा ब्रांड एंबेसडर शुभंकरशर्मा के मेंटरशिप में, देश के उभरते गोल्फरों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण प्रदान करते हुए खुद को एक प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।