द इंडियन व्यू

रवींद्र जडेजा : खामोश योद्धा, टीम इंडिया के नए मार्गदर्शक

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद रविंद्र जडेजा युवा भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका शानदार तरीके से निभा रहे हैं। साभार : गूगल अश्विन के साथ भारतीय सरजमीं पर अनगिनत टेस्ट के जीत के…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
3 min read
रवींद्र जडेजा : खामोश योद्धा, टीम इंडिया के नए मार्गदर्शक

विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन के संन्यास के बाद रविंद्र जडेजा युवा भारतीय टीम में अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका शानदार तरीके से निभा रहे हैं।

साभार : गूगल

अश्विन के साथ भारतीय सरजमीं पर अनगिनत टेस्ट के जीत के इस शिल्पकार की उपलब्धियों को अक्सर नजरअंदाज किया जाता रहा था। विराट कोहली उस टीम के निस्संदेह सुपरस्टार थे जबकि रोहित और अश्विन बड़े खिलाड़ियों में शामिल थे।

अश्विन, कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद जडेजा इस टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी है। वह सीनियर होने के बावजूद अपने तौर-तरीकों को लेकर विनम्र बने हुए हैं और अपना काम कुशलता से करते हैं। इंग्लैंड की मौजूदा श्रृंखला में वह गेंद से चमक बिखेरने में नाकाम रहे हैं लेकिन बल्ले से अपने प्रदर्शन से उन्होंने आलोचकों को शांत कर दिया है।

शुभमन गिल को जब टेस्ट कप्तान नियुक्त किया गया तो जसप्रीत बुमराह के समर्थक अपनी राय व्यक्त कर रहे थे, लेकिन 83 मैचों के अनुभवी खिलाड़ी जडेजा इस बहस का हिस्सा कभी नहीं बने।

एजबेस्टन टेस्ट के दौरान जब जडेजा से टीम की कप्तानी की उनकी महत्वाकांक्षाओं के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने अपने अनूठे अंदाज़ में कहा, ‘कप्तानी का समय अब चला गया।’ उन्होंने बर्मिंघम में 89 और 69 रन की अर्धशतकीय पारियों से टीम की जीत अहम योगदान दिया तो वहीं अगले टेस्ट में दो और अर्धशतक जड़े।

लॉर्ड्स में उनका 61 रन का नाबाद स्कोर भारत को जीत के करीब ले गया। इस खिलाड़ी ने इंग्लैंड के गेंदबाजों का डटकर सामना किया और इस दौरान उनका रक्षात्मक खेल किसी अन्य खिलाड़ी से कम नहीं था। वह अभी भी सर्वश्रेष्ठ फील्डर हैं और एजबेस्टन और लॉर्ड्स में वह गेंद को स्पिन करने में सफल रहे लेकिन विकेट नहीं चटका सके।

खेल के हर पहलुओं पर टीम में योगदान देने वाले जडेजा टीम के युवा खिलाड़ियों को सलाह भी दे रहे हैं। लॉर्ड्स में हार के बाद कप्तान गिल ने जडेजा के उन्हें टीम के लिए समर्पित खिलाड़ी करार दिया। गिल ने कहा, ‘‘वह भारत के सबसे मूल्यवान खिलाड़ियों में से एक हैं। गेंदबाजी, बल्लेबाजी और क्षेत्ररक्षण में उनके पास जो अनुभव और कौशल हैं, वह बहुत दुर्लभ है।

उन्होंने जिस तरह की एकाग्रता दिखाई वह अद्भुत था।’’ जडेजा ने खेल के प्रति हमेशा सर्वोच्च प्रतिबद्धता दिखाई है। वह जब राष्ट्रीय टीम के साथ नहीं होते है तो घरेलू क्रिकेट में सौराष्ट्र के लिए खेलना सुनिश्चित करते हैं।

सौराष्ट्र के एक अनुभवी अधिकारी ने कहा, ‘‘ जड्डू अगर उपलब्ध रहे तो वह जिला स्तर के मैचों में भी खेलने के लिए आते है। भारत के बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटरों में से एक होने के बावजूद वह हमेशा की तरह विनम्र रहते हैं।’’

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।