द इंडियन व्यू

योगासन में भारत का डंका: प्रवीण पाठक ने विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर के लाल प्रवीण कुमार पाठक ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में कलात्मक योगासन - सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 8 जून 2026 तक…

Ragwendra P Singh
June 12, 2026
2 min read
योगासन में भारत का डंका: प्रवीण पाठक ने विश्व चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण

लखनऊ। यूपी के बुलंदशहर के लाल प्रवीण कुमार पाठक ने प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप 2026 में कलात्मक योगासन - सीनियर पुरुष वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 4 से 8 जून 2026 तक ट्रांसस्टेडिया स्टेडियम, अहमदाबाद, गुजरात में आयोजित हुई।

पिछले वर्ष के एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता प्रवीण ने अपने प्रदर्शन से अंतरराष्ट्रीय निर्णायकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रवीण बीएससी फिजिकल एजुकेशन, एमएससी योग साइंस कर चुके हैं और वर्तमान में पीएचडी स्कॉलर हैं।

अपनी जीत के बाद प्रवीण ने कहा, “यह पदक मेरे देश का है, मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभारी हूँ, जिनके विजन से योग को वैश्विक पहचान मिली। योग गुरु स्वामी रामदेव और सभी पूज्य संतों को नमन, जिन्होंने अपनी साधना से योग को जन-जन तक पहुंचाया।”

उन्होंने आगे कहा, “मैं योगासन भारत के महासचिव डॉ. जयदीप आर्य, अध्यक्ष उदित सेठ, कोषाध्यक्ष रचित कौशिक, डॉ. संजय मालपानी और पूरी योगासन भारत टीम का हृदय से धन्यवाद करता हूँ।

उत्तर प्रदेश योग एसोसिएशन के सचिव रोहित कौशिक, अध्यक्ष ऋषिपाल, जिला सचिव कपिल शर्मा का सहयोग अमूल्य रहा, मेरे माता-पिता और गुरुओं के त्याग के बिना ये संभव नहीं था। प्रवीण का सपना है कि वह प्रोफेसर और चैंपियन दोनों बनें, क्योंकि उनका मानना है कि “एक खिलाड़ी के मन में कुछ भी बनने की ताकत होती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।