द इंडियन व्यू

यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता 24 जुलाई से

लखनऊ। लखनऊ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित एक लाख इनामी राशि वाली योनेक्स-सनराईज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन, पूर्वी क्षेत्र सिलेक्शन टीम (अंडर-19) प्रतियोगिता 24 से 27 जुलाई तक गोमती नगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन…

Ragwendra P Singh
July 23, 2025
1 min read
यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन प्रतियोगिता 24 जुलाई से

लखनऊ। लखनऊ जिला बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित एक लाख इनामी राशि वाली योनेक्स-सनराईज यूपी राज्य जूनियर मेजर बैडमिंटन, पूर्वी क्षेत्र सिलेक्शन टीम (अंडर-19) प्रतियोगिता 24 से 27 जुलाई तक गोमती नगर स्थित बीबीडी यूपी बैडमिंटन अकादमी में आयोजित की जायेगी।

साभार : गूगल

लखनऊ जिला बैडमिंटन संघ के सचिव अनिल ध्यानी के अनुसार इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के लगभग 300-325 बालक व बालिका खिलाड़ी एकल, युगल, एवं मिश्रित युगल में भाग लेंगे।

इस प्रतियोगिता के आधार पर यूपी टीम का चयन होगा जो आगामी माह झारखण्ड में होने वाली ईस्ट जोन बैडमिंटन प्रतियोगिता में भाग लेगी।

वहीं ईस्ट जोन के आधार पर चयनित टीम आगामी राष्ट्रीय टीम चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसपी गोयल (आईएएस, अपर मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश) तथा विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डा.सुधर्मा सिंह सुबह 10:30 बजे करेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।