यूपी के जीएस सिंह बने एनआरएआई के संयुक्त सचिव
लखनऊ। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मोहाली में हुए हालिया चुनावों में उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन (यूपीएसआरए) के महासचिव जीएस सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया। राज्य और राष्ट्रीय शूटिंग परिदृश्य में…

लखनऊ। नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) के मोहाली में हुए हालिया चुनावों में उत्तर प्रदेश राज्य राइफल एसोसिएशन (यूपीएसआरए) के महासचिव जीएस सिंह को संयुक्त सचिव चुना गया।
राज्य और राष्ट्रीय शूटिंग परिदृश्य में वर्षों से सक्रिय भूमिका निभाने वाले राष्ट्रीय स्तर के शॉटगन खिलाड़ी जीएस सिंह अब एनआरएआई के स्तर पर खेल सुविधाओं, पारदर्शी चयन प्रक्रिया और नई प्रतिभाओं के विकास की दिशा में कार्य करेंगे।

एनआरएआई की नई कार्यकारिणी का चयन मोहाली में 2025 से 2029 यानि अगले चार वर्षों के लिए किया गया है। जीएस सिंह ने संयुक्त सचिव बनने के बाद कहा कि वे अध्यक्ष कालिकेश सिंह देव के नेतृत्व में भारतीय शूटिंग खेल को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और अधिक प्रतिस्पर्धी बनाने तथा भारत को वैश्विक मंच पर बेहतर प्रदर्शन दिलाने की दिशा में कार्य करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
मलेशिया को 6-2 से रौंदकर फाइनल में पहुंचा भारत, दीपिका ने दागे दो गोल
भारत ने दीपिका के दो गोल से शुक्रवार को यहां मलेशिया को 6-2 से हराकर महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी हॉकी टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया। एशियाई खेलों की विजेता भारतीय टीम ने एक बार फिर बेहतरीन प्रदर्शन किया और अपने छह में से पांच गोल पेनल्टी कॉर्नर पर किए।
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा द्वारा LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य शुभारंभ
लखनऊ पब्लिक स्कूल्स की आनंद नगर शाखा के तत्वावधान में दो दिवसीय LPSC CROWN ATHLETICS MEET 2026 का भव्य आयोजन 27 एवं 28 नवंबर 2026 को नॉर्दर्न रेलवे स्टेडियम, लखनऊ में किया जा रहा है।
शिवानी पब्लिक स्कूल में आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप का आगाज़
शिवानी पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को आठवीं शिवानी चेस मेनिया चैंपियनशिप 2026 का शुभारंभ हुआ।
पंजाब हॉकी लीग: जमशेदपुर दूसरे स्थान पर पहुंचा, ओडिशा का अजेय अभियान जारी
नेवल टाटा हॉकी अकादमी, जमशेदपुर ने स्पोर्ट्स डेवलपमेंट अथॉरिटी ऑफ तमिलनाडु (एसडीएटी) को 3-1 से हराकर पंजाब हॉकी लीग 2026 की अंक तालिका में दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
