यूएस ओपन : पेगुला, पाओलिनी और अजारेंका ने दूसरे दौर में बनाई जगह
चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने मिस्र की मेयर शेरिफ को 6-0, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। मैच एक घंटे 15 मिनट तक चला। साभार : गूगल जेसिका पेगुला का सामना एन्ना ब्लिंकोवा से होगा, जिन्होंने पहले…
चौथी वरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला ने मिस्र की मेयर शेरिफ को 6-0, 6-4 से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई। मैच एक घंटे 15 मिनट तक चला।

जेसिका पेगुला का सामना एन्ना ब्लिंकोवा से होगा, जिन्होंने पहले दौर के एक अन्य मुकाबले में यूलिया स्टारोडुबत्सेवा को 6-3, 6-1 से हराया। ऐश स्टेडियम में जेसिका पेगुला और मेयर शेरिफ के बीच खेले गए इस मुकाबले में पेगुला ने शानदार शुरुआत की। उन्होंने पहला सेट 6-0 से जीता।
दूसरे सेट में, शेरिफ ने अपनी लय पकड़ी और अमेरिकी खिलाड़ी की सर्विस तोड़कर 4-1 की बढ़त बनाई। पेगुला ने अपनी लय वापस पाते हुए जीत दर्ज की। सातवीं वरीयता प्राप्त जैस्मिन पाओलिनी ने क्वालीफायर डेस्टेनी ऐवा को 6-2, 7-6(4) से हराकर यूएस ओपन के दूसरे दौर में जगह बनाई।
पहला सेट 6-2 से जीतने के बाद, पाओलिनी को दूसरे सेट में ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को हराने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी। दोनों खिलाड़ियों ने अपनी सर्विस बचाकर सेट को टाईब्रेकर में पहुंचाया।
एक अन्य मुकाबले में न्यूयॉर्क में अपने करियर का 18वां मैच खेल रहीं विक्टोरिया अजारेंका ने कोर्ट नंबर 12 पर अमेरिकी क्वालीफायर हीना इनोउए को 7-6(0), 6-4 से हराया।
अजारेंका ने दो घंटे चार मिनट तक चले मुकाबले में 35 विनर्स लगाए, जबकि इनोउए के 14 विनर्स थे। विंबलडन के बाद पहला मैच खेल रहीं अजारेंका ने थकान और मेन ड्रॉ डेब्यू करने वाली खिलाड़ी की चुनौती को पार करके यूएस ओपन में 49वां करियर जीत दर्ज की। दूसरे दौर में उनका सामना अनास्तासिया पावल्युचेंकोवा या दयाना यास्त्रेम्स्का से होगा।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
