द इंडियन व्यू

यूएस ओपन: गॉफ और स्वियाटेक तीसरे दौर में, ओसाका ने भी जीत दर्ज की

न्यूयॉर्क : कोको गॉफ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डोना वेकिच को हराकर यूएस ओपन 2025 के तीसरे दौर में प्रवेश किया। इस जीत के साथ गॉफ लगातार चौथे साल यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची हैं। साथ ही, वह अब न्यूयॉर्क में अपने मुख्य…

Ragwendra P Singh
August 29, 2025
2 min read
यूएस ओपन: गॉफ और स्वियाटेक तीसरे दौर में, ओसाका ने भी जीत दर्ज की

न्यूयॉर्क : कोको गॉफ ने अपनी प्रतिद्वंद्वी डोना वेकिच को हराकर यूएस ओपन 2025 के तीसरे दौर में प्रवेश किया।

इस जीत के साथ गॉफ लगातार चौथे साल यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंची हैं। साथ ही, वह अब न्यूयॉर्क में अपने मुख्य ड्रॉ के 79 प्रतिशत मैच जीत चुकी हैं।

2023 की चैंपियन का अगला मुकाबला 28वीं वरीयता प्राप्त मैग्डेलेना फ्रेच से होगा।

इससे पहले, विश्व की दूसरे नंबर की खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने शुरुआती मुकाबलों में दबदबा बनाए रखा। उन्होंने विश्व की 66वें नंबर की खिलाड़ी सुजैन लामेंस का सामना करते हुए 6-1, 4-6, 6-4 से जीत दर्ज करके तीसरे दौर में प्रवेश किया।

स्वियाटेक ने शुरुआती सेट में लामेंस के खिलाफ दबदबा बनाया और 6-1 से जीत हासिल की, लेकिन लामेंस ने वापसी करते हुए दूसरा सेट जीत लिया। हालांकि बाद में स्वियाटेक ने तीसरा सेट 6-4 से जीत लिया।

स्वियाटेक दुनिया की दूसरे नंबर की खिलाड़ी हैं। 2012 में सेरेना विलियम्स के बाद, वह एक ही कैलेंडर वर्ष में विंबलडन और यूएस ओपन एकल जीतने वाली पहली महिला बन सकती हैं। वह अब तीसरे राउंड में 29वीं वरीयता प्राप्त अन्ना कालिंस्काया से भिड़ेंगी, जिन्हें उन्होंने सिनसिनाटी में डब्ल्यूटीए 1000 खिताब जीतने के दौरान महज 13 दिन पहले सीधे सेटों में हराया था।

इस बीच, पूर्व विश्व नंबर 1 नाओमी ओसाका ने अमेरिकी हैली बैप्टिस्ट के खिलाफ 6-3, 6-1 से जीत दर्ज कर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा।

ओसाका का अगला मुकाबला 15वीं वरीयता प्राप्त डारिया कसाटकिना से होगा, जिन्होंने कामिला राखिमोवा को एक मुकाबले में 6-2, 4-6, 7-5 से हराया।

अमांडा अनिसिमोवा ने माया जॉइंट पर 7-6(2), 6-2 से जीत के साथ तीसरे राउंड में प्रवेश किया। अमेरिकी खिलाड़ी ने अपने घरेलू स्लैम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दोहराया, जहां उनका अगला मुकाबला रोमानिया की जैकलीन क्रिस्टियन से होगा। अनीसिमोवा अपने करियर में दूसरी बार और पांच साल में पहली बार यूएस ओपन के तीसरे दौर में पहुंचीं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।