द इंडियन व्यू

यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता

बासेल : इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने यूएफा विमेंस यूरो 2025 के फाइनल में रविवार को स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह लगातार दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने यूरो कप जीता है। नियमित समय और…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
2 min read
यूएफा विमेंस यूरो 2025: इंग्लैंड ने पेनल्टी शूटआउट में स्पेन को हराकर खिताब जीता

बासेल : इंग्लैंड की महिला फुटबॉल टीम ने यूएफा विमेंस यूरो 2025 के फाइनल में रविवार को स्पेन को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। यह लगातार दूसरी बार है जब इंग्लैंड ने यूरो कप जीता है। नियमित समय और अतिरिक्त समय तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ।

मैच के 25वें मिनट में स्पेन ने ओना बाट्ले के क्रॉस पर मरियोना कालदेंते के हेडर की मदद से बढ़त बना ली। इंग्लैंड की रक्षापंक्ति इस दौरान पूरी तरह चूक गई और गोलकीपर हन्ना हैम्पटन गेंद को रोक नहीं सकीं।

दूसरे हाफ में इंग्लैंड ने वापसी की और 57वें मिनट में क्लो केली के शानदार क्रॉस पर एलेसिया रूसो ने हेडर लगाकर स्कोर 1-1 कर दिया।

स्पेन ने पूरे मैच में बॉल पजेशन पर नियंत्रण बनाए रखा और लगातार दबाव बनाती रही, लेकिन इंग्लैंड की मजबूत डिफेंस के आगे वह अतिरिक्त समय तक कोई और गोल नहीं कर सकी।

पेनल्टी शूटआउट में शुरुआत में इंग्लैंड को झटका लगा जब कैटा कोल ने बेथ मीड की किक रोक दी। लेकिन इसके बाद इंग्लैंड की गोलकीपर हन्ना हैम्पटन ने कमाल दिखाया और मरियोना कालदेंते व आइताना बोनमती की किक रोक दी।

लीया विलियमसन की किक को भी कोल ने रोककर स्पेन की उम्मीदें जिंदा रखीं, लेकिन सलमा परायुएलो ने निर्णायक समय पर किक चूककर गेंद गोल के बाहर मार दी।

इसके बाद 2022 के फाइनल की हीरो क्लो केली ने एक बार फिर इतिहास दोहराया। अपने ट्रेडमार्क प्रांसिंग रन-अप के साथ उन्होंने गेंद को गोलपोस्ट में ठोक दिया और जश्न में झूमते हुए साथी खिलाड़ियों के साथ इंग्लैंड फैंस की ओर दौड़ गईं।

मैच के बाद क्लो केली ने कहा, “मैं इस टीम पर बेहद गर्व महसूस करती हूं, इस बैज को पहनने के लिए आभारी हूं और इंग्लिश होने पर गर्व है। मुझे पूरा यकीन था कि मेरी किक नेट में जाएगी।”

यह पहला मौका था जब 1984 के पहले संस्करण के बाद यूएफा विमेंस यूरो का फाइनल पेनल्टी शूटआउट में तय हुआ। उस समय इंग्लैंड को स्वीडन के हाथों हार झेलनी पड़ी थी, लेकिन इस बार इंग्लिश शेरनियों ने इतिहास रच दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।