द इंडियन व्यू

युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

मीरजापुर : मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में गुरुवार की सुबह एक किशोर लहूलुहान हालत में अचेत मिला है। उसके सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव और गला दबाने के स्पष्ट निशान देखकर गांव में सनसनी फैल गई। घटना सुबह करीब…

Ragwendra P Singh
May 29, 2025
1 min read
युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस जांच में जुटी

मीरजापुर : मड़िहान थाना क्षेत्र के मटिहानी गांव में गुरुवार की सुबह एक किशोर लहूलुहान हालत में अचेत मिला है। उसके सिर पर धारदार हथियार के गहरे घाव और गला दबाने के स्पष्ट निशान देखकर गांव में सनसनी फैल गई।

घटना सुबह करीब छह बजे की है, जब गांव के लोग दिन की शुरुआत हाेने पर अपने अपने कार्य के लिए निकल रहे थे। रास्ते में रोहित (17) काे अचेत अवस्था में खून से लथपथ देख उसके पिता बाबूलाल को जानकारी दी। माैके पर परिजन पहुंचे और बेटे को सीएचसी राजगढ़ लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

राजगढ़ थानाध्यक्ष महेंद्र पटेल ने बताया कि पूछताछ में परिजनाें से पता चला है कि बेटा रोहित बुधवार रात एक बारात में रोशनी के लिए रोड लाइट का गमला उठाने गांव के अन्य मजदूरों के साथ सेमरी गांव गया था। लेकिन सुबह गांव लौटते वक्त उसके साथ क्या हुआ, यह उन्हें जानकारी नहीं है। घटनास्थल मड़िहान हाेने के चलते राजगढ़ थाना पुलिस ने शुरूआती जांच के बाद मामले की रिपाेर्ट ट्रांसफर कर दी है। मड़िहान पुलिस जांच कर

आगे की कार्रवाई कर रहा है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…