यात्रियों से भरी बस पलटी, पांच लोगों की मौत
जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी। डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घटना से मौके…

जौनपुर। जौनपुर के बक्शा थाना क्षेत्र के शिवगुलामगंज हाईवे पर हिम्मत बस सर्विस की प्राइवेट बस जौनपुर जा रही थी। डिवाइडर से टकराकर अनियंत्रित होकर बस पलटने से पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, 15 लोग घायल हो गए। घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकरी के अनुसार, हादसा सुबह 8.40 बजे हुआ। बस जौनपुर शहर की तरफ जा रही थी। अपनी लेन से दूसरी पटरी पर जाते समय हादसा हुआ। सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने थाने की पुलिस और गांव वालों की मदद से घायलों को निकालकर अस्पताल भिजवाया।
हादसे में पांच यात्रियों, जिसमें दो पुरुष और तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 15 यात्री घायल हुए हैं, वहीं पांच की हालत गंभीर है।
सूचना पर पुलिस अधीक्षक जौनपुर डाॅ. कौस्तुभ कुमार, एडिशनल एसपी ग्रामीण तपिश कुमार सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा मौके पर पहुंचकर जानकारी ली। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। बस में 45 यात्री सवार थे। पांच की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय भेजा गया।
सीएम ने जताई संवेदना, अफसरों को निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी जौनपुर में हुए सड़क हादसे का संज्ञान लिया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।
मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
