यमुनानगर: शराब के ठेके पर अंधाधुंध फायरिंग, धमकी भरी फेंकी पर्ची
यमुनानगर : शहर के गोबिंदपुरी रोड पर नकाबपोश युवकों ने शराब ठेके के बाहर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी है। फायरिंग के तुरंत बाद बदमाश मौके पर एक धमकी भरी पर्ची फेंक कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी,…

यमुनानगर : शहर के गोबिंदपुरी रोड पर नकाबपोश युवकों ने शराब ठेके के बाहर अंधाधुंध गोलियां बरसाकर दहशत फैला दी है। फायरिंग के तुरंत बाद बदमाश मौके पर एक धमकी भरी पर्ची फेंक कर फरार हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी, शहरी थाना प्रभारी, अपराध शाखा की टीमें और फॉरेंसिक टीम भी पहुंची। पुलिस ने पर्ची को कब्जे में लेकर उसके सत्यापन और संदिग्ध नामों की पड़ताल शुरू कर दी है।
यमुनानगर के गोबिंदपुरी रोड पर स्थित क्षेत्र में मंगलवार सुबह लोगों की नींद गोलियों की आवाज से खुली। यहां स्थित शराब ठेके पर एक अज्ञात नकाबपोश के द्वारा अधाधुंध फायरिंग की गई थी। सूचना मिलते ही जिला पुलिस उप अधीक्षक कंवलजीत सिंह और अपराध शाखा की सभी टीमों ने घटनास्थल पर पहुंच कर पूरे क्षेत्र की बारीकी से छानबीन शुरू की। जांच के दायरे में आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को भी पुलिस खंगालने में लगी हुई हैं। लेकिन संदिग्ध की पहचान करने में बड़ी बाधा तब आई जब ठेके के सेल्समैन गिरीश चंद्र से यह पता चला कि शराब ठेके के फ्रंट पर लगा सीसीटीवी कैमरा काम ही नहीं कर रहा था।
इस हिंसक वारदात ने इलाके में भय का वातावरण उत्पन्न कर दिया है, और नागरिक असमंजस में हैं। पुलिस भी इस घटना को केवल गैंगवार या वसूली के कोण से ही नहीं, बल्कि सभी संभावित पहलुओं से गहनता से जांच कर रही है।
गौरतलब है कि पहले भी एल-वन जगाधरी के कार्यालय पर इसी तरह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। यह भयावह घटना न केवल स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती है, बल्कि कानून व्यवस्था की मजबूती और आमजन की सुरक्षा के लिए भी एक गंभीर चेतावनी है। जिला पुलिस उप अधीक्षक कंवलजीत सिंह का कहना है कि शीघ्र ही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे है। जल्द ही बदमाश सलाखों के पीछे होंगे।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
