द इंडियन व्यू

यमुनानगर: बदमाशों ने पिस्टल के बल पर युवक से 16 हजार लूटे

यमुनानगर : बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के एटीएम में किस्त जमा करने आए युवक से बदमाशाें ने पिस्टल के बल पर 16 हजार रूपये, मोबाइल व पर्स लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बयान पर केस दर्ज कर आगामी…

Ragwendra P Singh
June 5, 2025
2 min read
यमुनानगर: बदमाशों ने पिस्टल के बल पर युवक से 16 हजार लूटे

यमुनानगर : बाइक सवार दो बदमाशों ने बैंक के एटीएम में किस्त जमा करने आए युवक से बदमाशाें ने पिस्टल के बल पर 16 हजार रूपये, मोबाइल व पर्स लूट लिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बयान पर केस दर्ज कर आगामी जांच में जुड़ गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

युवक कार्तिक ने गुरुवार को बताया कि वह रात को साढ़े दस बजे के करीब रेलवे रोड पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम में 16000 रूपये की किस्त जमा करने आया था। जब वह किस्त के लिए नोट एटीएम मशीन में जमा करने लगा तो इतनी देर में ही एक बदमाश पिस्टल लेकर अन्दर घुस गया और उसने गोली मारने की धमकी देते हुए मेरे पैसे, मोबाइल और पर्स लूट लिया और एटीएम से बाहर न निकलने की धमकी देकर बाहर खड़े बाइक सवार बदमाश के साथ मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मैने किसी के फोन से अपने घर पर सूचना दी और उन्हें बुलाया। हालांकि मेरा मोबाइल बैंक के बाहर पड़ा मिल गया।

यमुनानगर थाना शहर पुलिस के प्रभारी सतीश कुमार ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक के बयान पर केस दर्ज कर लिया। बैंक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…