द इंडियन व्यू

मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे चार लोगों की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर…

Ragwendra P Singh
January 28, 2025
2 min read
मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे चार लोगों की मौत

रायबरेली : उत्तर प्रदेश के रायबरेली जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। ट्रैक्टर और बोलेरो के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

ट्रैक्टर और बोलेरो में हुई भिड़ंत, चार की मौत

लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहां मौनी अमावस्या स्नान के लिए जा रहे एक परिवार की महिला समेत चार सदस्यों की मौत हो गई। वहीं दो अन्य घायल हैं जिनका इलाज चल रहा है। मामला भदोखर थाना इलाके में लखनऊ प्रयागराज मार्ग पर मुंशीगंज बाईपास के पास का है।

यहां लखनऊ के तेलीबाग निवासी एक परिवार बोलेरो में सवार होकर बुधवार को होने वाले मौनी अमावस्या स्नान के लिए महाकुंभ जा रहा था। मंगलवार तड़के  मुंशीगंज में कान्हा ढाबा के पास बोलेरो की ट्रैक्टर से टक्कर हो गई।  टक्कर में बोलेरो के परखच्चे उड़ गए, जबकि ट्रैक्टर सवार मौके से फरार हो गया। चीख पुकार सुनकर स्थानीय लोगों ने बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया। तभी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बोलेरो में सवार कुल छह लोगों को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों के मुताबिक, इनमें से तीन को मृत लाया गया था। तीन अन्य घायलों में से एक और महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक बालक समेत दो का गंभीर अवस्था में इलाज जारी है। हादसे में कुल चार लोगों की मौत की सूचना है। परिजन लखनऊ से रायबरेली के लिए रवाना हो गए हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…