द इंडियन व्यू

मोईन अली ने की केएल राहुल की तारीफ, बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

शुभमन गिल की अगुवाई में भारत का इंग्लैंड दौरा यादगार रहा है। 5 टेस्ट मैच की सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। दोनों टीमों ने हर मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया था। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में जैसा प्रदर्शन किया वो…

Ragwendra P Singh
August 8, 2025
2 min read
मोईन अली ने की केएल राहुल की तारीफ, बताया दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक

शुभमन गिल की अगुवाई में भारत का इंग्लैंड दौरा यादगार रहा है। 5 टेस्ट मैच की सीरीज 2-2 से बराबरी पर रही। दोनों टीमों ने हर मैच में अपना सब कुछ झोंक दिया था। भारतीय बल्लेबाजों ने पूरी सीरीज में जैसा प्रदर्शन किया वो अविश्वसनीय था। भारत के तीन बल्लेबाजों ने सीरीज में 500 से ज्यादा रन बनाए। गिल ने तो रिकॉर्ड 754 रन ठोक डाले।

साभार : गूगल

सीरीज के सबसे सफल बल्लेबाजों में दूसरे नंबर पर जो रूट 537 रन, तीसरे पर केएल राहुल 532 रन और चौथे पर स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा 516 रन रहे। ओपनर केएल राहुल ने 53.2 के शानदार औसत से रन बनाए जिनमें 2 शतक और 2 अर्धशतक शामिल रहे।

इंग्लैंड के पूर्व ऑलराउंडर मोईन अली ने उन्होंने 'दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक' करार दिया है। अली ने एक यूट्यूब पॉडकास्ट में भारतीय ओपनर की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि लोगों को महसूस ही नहीं होता कि केएल राहुल ओपनर के तौर पर कितने अच्छे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=p9Fp-_BOTqs

इंग्लैंड के पिछले दौरे पर भी वह शानदार रहे थे और इस सीरीज में वह एक बार फिर जबरदस्त रहे हैं। शुभमन ने सबसे ज्यादा रन बनाए और वह अद्भुत दिखे लेकिन मुझे लगता है कि केएल ने भारतीय टीम में जो भूमिका निभाई, वह बेस्ट था, मैं वर्षों से उन्हें देख रहा हूं।’

उन्होंने आगे कहा, 'वह इतने अच्छे खिलाड़ी हैं और मुझे वाकई ये लगता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और मैं यह बात कह भी चुका हूं...मैं तो यही कहूंगा कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं।' केएल राहुल इंग्लैंड के पिछले दौरे पर भी 205 रन बनाए थे।

इस बार उन्होंने लीड्स में खेले पहले टेस्ट और लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट में शानदार शतक लगाए। वह लॉर्ड्स में एक से ज्यादा शतक लगाने वाले दिलीप वेंगसरकर के बाद दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं। इससे पहले 2021 में भी उन्होंने लॉर्ड्स में टेस्ट शतक लगाया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।