मोंटी देसाई बने कनाडा क्रिकेट टीम के नए मुख्य कोच, सुधार की नई शुरुआत की उम्मीद
क्रिकेट कनाडा ने भारतीय मूल के अनुभवी कोच मोंटी देसाई को पुरुष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच बनाया। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब संगठन भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन के आरोपों से जूझ रहा है और खुद को नए सिरे से…

क्रिकेट कनाडा ने भारतीय मूल के अनुभवी कोच मोंटी देसाई को पुरुष राष्ट्रीय टीम का नया मुख्य कोच बनाया। यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब संगठन भ्रष्टाचार एवं कुप्रबंधन के आरोपों से जूझ रहा है और खुद को नए सिरे से स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।
क्रिकेट कनाडा ने इसे टीम के प्रदर्शन में निरंतरता लाने और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मजबूती हासिल करने की दिशा में एक रणनीतिक कदम बताया है। हाल ही में टीम ने टी20 विश्व कप में हिस्सा लिया था और अब आगामी आईसीसी प्रतियोगिताओं को ध्यान में रखते हुए यह नियुक्ति हुई।
क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा ने कहा, “हमारी प्राथमिकता प्रदर्शन, पेशेवर रवैये और नई ऊर्जा के साथ क्रिकेट कनाडा की प्रतिष्ठा को फिर से स्थापित करना है। मोंटी देसाई की नियुक्ति इसी दिशा में एक अहम कदम है। नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों के साथ उनका अनुभव बताता है कि वह अनुशासन, नेतृत्व और दीर्घकालिक योजना के जरिए टीमों को नई ऊंचाइयों तक ले जा सकते हैं।”

देसाई के पास 20 वर्षों से अधिक का अंतरराष्ट्रीय कोचिंग अनुभव है। वह इससे पहले आईपीएल फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स के साथ भी काम कर चुके हैं। उन्होंने नेपाल टीम को एकदिवसीय दर्जा वापस दिलाने और कई वैश्विक टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई कराने में अहम भूमिका निभाई थी।
देसाई ने कहा, “यह जिम्मेदारी संभालना मेरे लिए सम्मान की बात है। मैं क्रिकेट कनाडा का आभार व्यक्त करता हूं। कनाडा में मेरे पिछले अनुभव ने मुझे यहां की क्षमता और क्रिकेट के प्रति जुनून को समझने का अवसर दिया है। आज के दौर में एसोसिएट क्रिकेट वैश्विक क्रिकेट के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।
नेपाल और अफगानिस्तान जैसी टीमों ने दिखाया है कि विश्वास, अनुशासन और निडरता से क्या हासिल किया जा सकता है। कनाडा के पास भी ऐसा ही अवसर है और मेरा लक्ष्य इस क्षमता को लगातार बेहतर प्रदर्शन में बदलना है।”
https://twitter.com/canadiancricket/status/2049945802580099322
क्रिकेट कनाडा सचिव परमजीत सैनी ने कहा कि देसाई का रिकॉर्ड खुद बोलता है और उन्होंने एसोसिएट टीमों को प्रतिस्पर्धी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में कनाडाई क्रिकेट नई ऊंचाइयों को छुएगा।
गौरतलब है कि यह नियुक्ति उस समय आई है, जब हाल ही में सामने आई रिपोर्ट्स में क्रिकेट कनाडा में प्रशासनिक खामियों और भ्रष्टाचार के आरोप उजागर हुए थे। ऐसे में देसाई की नियुक्ति संगठन के लिए नई शुरुआत के रूप में देखी जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
