द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर सिटी ने 10 साल बाद जीता विमेंस फुटबॉल सुपर लीग का खिताब

ब्राइटन : मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को एक दशक बाद पहली बार विमेंस फुटबॉल सुपर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताब की दौड़ में बची आखिरी चुनौती देने वाली टीम आर्सेनल को ब्राइटन एंड होव एल्बियन ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया,…

Ragwendra P Singh
May 7, 2026
2 min read
मैनचेस्टर सिटी ने 10 साल बाद जीता विमेंस फुटबॉल सुपर लीग का खिताब

ब्राइटन : मैनचेस्टर सिटी ने बुधवार को एक दशक बाद पहली बार विमेंस फुटबॉल सुपर लीग का खिताब अपने नाम कर लिया। खिताब की दौड़ में बची आखिरी चुनौती देने वाली टीम आर्सेनल को ब्राइटन एंड होव एल्बियन ने 1-1 से ड्रॉ पर रोक दिया, जिसके बाद मैनचेस्टर सिटी चैंपियन बन गई।

 

मैनचेस्टर सिटी ने 22 में से 21 मुकाबले खेलकर 52 अंक हासिल किए हैं। दूसरी ओर आर्सेनल को शीर्ष स्थान हासिल करने की उम्मीद बनाए रखने के लिए अपने बाकी बचे चारों मैच जीतने जरूरी थे, लेकिन ब्राइटन के खिलाफ ड्रॉ के बाद उसका सपना टूट गया और खिताब नॉर्थ लंदन के बजाय नॉर्थ-वेस्ट पहुंच गया।

 

पिछले सप्ताह ओएल लियोनेस के खिलाफ हारकर चैंपियंस लीग सेमीफाइनल से बाहर होने वाली आर्सेनल टीम पर इस मुकाबले में दबाव साफ नजर आया। मैच के पहले हाफ के अंत से ठीक पहले फुका सुनोडा ने गोल कर ब्राइटन को बढ़त दिला दी।

 

हालांकि, नॉर्वे की मिडफील्डर फ्रिडा मानुम ने एक घंटे के खेल के बाद आर्सेनल के लिए बराबरी का गोल दागा, लेकिन टीम अंतिम समय तक जीत दिलाने वाला गोल नहीं कर सकी।

 

इस परिणाम के साथ मैनचेस्टर सिटी ने 10 वर्षों के लंबे इंतजार के बाद विमेंस सुपर लीग ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।