मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्रेंटफोर्ड के ब्रायन एमब्यूमो के साथ किया करार
लंदन : इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्रेंटफोर्ड के फॉरवर्ड ब्रायन एमब्यूमो को 65 मिलियन पाउंड (लगभग 88 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में पांच साल के अनुबंध पर साइन कर लिया है। इस डील में 6 मिलियन पाउंड के…

लंदन : इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड ने ब्रेंटफोर्ड के फॉरवर्ड ब्रायन एमब्यूमो को 65 मिलियन पाउंड (लगभग 88 मिलियन अमेरिकी डॉलर) में पांच साल के अनुबंध पर साइन कर लिया है। इस डील में 6 मिलियन पाउंड के अतिरिक्त इंसेंटिव भी शामिल हैं।
कैमरून के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी एमब्यूमो यूनाइटेड की इस गर्मी की तीसरी साइनिंग हैं। इससे पहले क्लब ने स्ट्राइकर मैथियस कुइन्हा और डिफेंडर डिएगो लियोन को साइन किया था। इस बीच खबरें हैं कि यूनाइटेड के स्टार विंगर मार्कस रैशफोर्ड एक सीजन के लिए एफसी बार्सिलोना में लोन पर जा सकते हैं।
यह ट्रांसफर उस गाथा का अंत है जो पूरे समर ट्रांसफर विंडो में चर्चा में रही। मैनचेस्टर यूनाइटेड ने करीब डेढ़ महीने पहले एमब्यूमो के लिए अपनी पहली पेशकश की थी।
एमब्यूमो ने क्लब की वेबसाइट पर अपने उत्साह को साझा करते हुए कहा,"जैसे ही मुझे पता चला कि मैनचेस्टर यूनाइटेड में शामिल होने का मौका है, मैंने बिना देर किए यह फैसला किया। यह मेरे सपनों का क्लब है, जिसकी जर्सी मैंने बचपन में पहनी थी।"
एमब्यूमो अब लगभग निश्चित रूप से मैनचेस्टर यूनाइटेड के गुरुवार से शुरू होने वाले अमेरिकी प्री-सीजन टूर का हिस्सा होंगे।
ब्रेंटफोर्ड के लिए अपने करियर में एमब्यूमो ने 242 मैचों में 70 गोल और 51 असिस्ट किए हैं। इनमें से 20 गोल पिछले सीजन में आए, जब क्लब यूरोपियन प्रतियोगिता में जगह बनाने से मामूली अंतर से चूक गया।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
