मैनचेस्टर में भारत ने इंग्लैंड को मानसिक और शारीरिक रूप से पस्त किया
भारत के लिए मैनचेस्टर टेस्ट का ड्रॉ होना इसलिए भी जीत बोला जाना चाहिए, क्योंकि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से तोड़ डाला। यही कारण था कि बेन स्टोक्स भी अपने पक्ष में मैच नहीं जाता देख मैच को…

भारत के लिए मैनचेस्टर टेस्ट का ड्रॉ होना इसलिए भी जीत बोला जाना चाहिए, क्योंकि भारतीय टीम ने इंग्लैंड को मानसिक और शारीरिक दोनों तरह से तोड़ डाला। यही कारण था कि बेन स्टोक्स भी अपने पक्ष में मैच नहीं जाता देख मैच को ड्रा कराने के लिए भारतीय बल्लेबाजों से हाथ मिलाने के लिए आतुर नजर आए।

बेन स्टोक्स से जब रविंद्र जडेजा ने ड्रॉ के लिए हाथ नहीं मिलाया तो वे हताश नजर आए। इस तरह भारत ने मानसिक तौर पर इंग्लैंड को तोड़ा, जबकि शारीरिक तौर पर भारत ने इंग्लैंड को इस तरह तोड़ा कि इंग्लैंड को 260 ओवर के करीब गेंदबाजी करनी पड़ी।
दरअसल, चौथे और पांचवें टेस्ट के बीच का अंतर बहुत कम है, जबकि इंग्लैंड की टीम को मैनचेस्टर में करीब 260 ओवर दोनों पारियों में गेंदबाजी करनी पड़ी। पहली पारी में 114.1 ओवर, जबकि दूसरी पारी में 143 ओवर इंग्लैंड ने किए। वाइड और नो बॉल्स को मिलाया जाए तो यह आंकड़ा 260 ओवरों के आसपास पहुंचता है। अब इंग्लैंड के लिए परेशानी ये है कि उन्होंने चौथे और पांचवें दिन 143 ओवर फेंके, जबकि पांचवां टेस्ट शुक्रवार 31 जुलाई से शुरू होना है।
ऐसे में उनके गेंदबाज निश्चित रूप से थके हुए होंगे और इससे इंजरी के चांस बढ़ जाते हैं। भारत के नजरिए से देखें तो उन्होंने इस मैच में 157 ओवर गेंदबाजी की, लेकिन ज्यादातर गेंदबाजी उन्होंने दूसरे और तीसरे दिन की।
ऐसे में उनको रिकवरी का टाइम मिल जाएगा। खुद को अपने गेंदबाजों को थकता हुआ देख बेन स्टोक्स ने जल्दी हाथ मिलाकर ड्रॉ कराने की कोशिश की थी और जब जडेजा नहीं माने तो उन्होंने ताना भी दिया कि हैरी ब्रूक की गेंदों पर आप शतक पूरा करके क्या करोगे? स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, क्रिस वोक्स, जोफ्रा आर्चर और लियाम डॉसन सभी को भारतीय बल्लेबाजों ने थका दिया था।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
