द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर टेस्ट : स्टोक्स की 'न खेलब न खेलाइब' वाली सोच पर अश्विन का पलटवार

भोजपुरी में एक कहावत है- न खेलब न खेलाइब, खेलिये बिगाड़ब। मतलब- न खेलेंगे न खिलाएंगे, बस खेल बिगाड़ेंगे। मैनचेस्टर टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स यही करते दिखे जब उन्होंने रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन…

Ragwendra P Singh
July 28, 2025
3 min read
मैनचेस्टर टेस्ट : स्टोक्स की 'न खेलब न खेलाइब' वाली सोच पर अश्विन का पलटवार

भोजपुरी में एक कहावत है- न खेलब न खेलाइब, खेलिये बिगाड़ब। मतलब- न खेलेंगे न खिलाएंगे, बस खेल बिगाड़ेंगे। मैनचेस्टर टेस्ट के अंतिम दिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स यही करते दिखे जब उन्होंने रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर को उनके शतक से महरूम करने की बचकाना कोशिश की।

साभार : गूगल

जब पैंतरा नहीं चला तो भारतीय बल्लेबाजों, खासकर रविंद्र जडेजा पर लगातार मैदान में छींटाकशी भी की। दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे आर अश्विन ने इसे लेकर इंग्लैंड के कप्तान को बड़े ही तबीयत से धोया है। आईना दिखाया है।

टेस्ट से संन्यास ले चुके ऑफ स्पिनर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'क्या आपने दोहरे मापदंड शब्दालवी सुनी है? वे दिन भर आपके गेंदबाजों को खेलते रहे, शानदार बैटिंग की, और जब को शतक के करीब हैं तब अचानक आप चाहते हैं कि चलो, अब हो गया? वे क्यों करेंगे ऐसा?' रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर ने ड्रॉ पर सहमत होकर मैच जल्दी खत्म करने के बेन स्टोक्स के प्रस्ताव को सिरे से ठुकरा दिया था।

https://www.youtube.com/watch?v=C6dgHTuwUzI

उनके फैसले का बचाव करते हुए अश्विन ने कहा, ‘आपने पूछा- आप हैरी के खिलाफ शतक बनाना चाहते हैं? ब्रूक नहीं भाई। उसे शतक बनाना है। किसी भी गेंदबाज को लाओ- वे आपत्ति थोड़े किए।

ब्रूक को लाना आपका फैसला था, हमारा नहीं!’ भारत के दोनों स्टार ऑलराउंडरों को शतक से वंचित करने के लिए समय से पहले खेल खत्म करने की हास्यास्पद पेशकश करने वाले बेन स्टोक्स के दिमाग में उस समय क्या चल रहा होगा, अश्विन ने ये भी समझाया।

उन्होंने कहा, ‘इसके दो कारण थे- एक, आप अपने गेंदबाजों को नहीं थकाना चाहते। सही है। दूसरा- आप हताश थे और आपने सोचा कि जब मैं खुश नहीं हूं तो आपको भी खुश नहीं रहना चाहिए। ऐसे क्रिकेट नहीं होता।’ अश्विन ने यहां तक कहा कि अगर वह कप्तान होते तो ओवरों का कोटा पूरा होने तक खेले होते।

मैच समय से पहले खत्म हुआ भी लेकिन तब नहीं जब स्टोक्स चाहते थे। तब हुआ जब रविंद्र जडेजा और वॉशिंगटन सुंदर दोनों ने शतक पूरा कर लिया। अश्विन ने कहा, 'ये टेस्ट रन हैं। एक शतक अर्जित किया जाता है, उपहार में नहीं मिलता। वॉशिंगटन इसके हकदार थे। जडेजा हकदार थे।' मैनचेस्टर टेस्ट में नाटकीय घटनाक्रम तब हुआ जब बेन स्टोक्स ने अंपायर से मिलकर जल्दी मैच खत्म करने की पेशकश की।

उस वक्त जडेजा 89 और सुंदर 80 रन बनाकर खेल रहे थे और दोनों ही शतक की तरफ बढ़ रहे थे। स्टोक्स जडेजा के पास पहुंचे और हाथ मिलाने के लिए बढ़े जो मैच खत्म होने के बाद होता है। जडेजा ने साफ कह दिया कि हम बैटिंग जारी रखेंगे। इससे बेन स्टोक्स इतना बौखला गए कि जडेजा पर जुबानी तीर छोड़ने लगे।

उन्होंने व्यंग्यात्म लहजे में पूछा कि आप पार्ट टाइम गेंदबाज हैरी ब्रूक के खिलाफ शतक बनाना चाहते हैं। जडेजा ने जवाब दिया कि यह मेरे हाथ में नहीं है।

उसी समय जैक क्रॉली ने तपाक से कहा, 'तब हाथ मिला लो। यह शर्मिंदगी भरा है।' स्टंप माइक में स्टोक्स जडेजा से यह कहते सुने गए, 'अगर आप शतक बनाना चाहते हैं तो आपको ऐसी बैटिंग करनी चाहिए थी कि लगे कि हां आप शतक बनाना चाहते हैं।' जडेजा ने तो अपने ही अंदाज में शतक पूरा किया। उन्होंने हैरी ब्रूक की गेंद पर शानदार छक्का जड़कर सेंचुरी पूरी की।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।