मैनचेस्टर टेस्ट से पहले भारत की मुश्किलें बढ़ीं : अर्शदीप सिंह बाहर, अंशुल कंबोज टीम में शामिल
भारत और इंग्लैंड चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ऋषभ पंत चोटिल हैं तो वहीं आकाशदीप कमर दर्द से परेशान हैं, अब अर्शदीप सिंह…

भारत और इंग्लैंड चौथा टेस्ट 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। ऋषभ पंत चोटिल हैं तो वहीं आकाशदीप कमर दर्द से परेशान हैं, अब अर्शदीप सिंह के हाथ में लगी चोट ने परेशानी को तिगुना कर दिया है।

गुरुवार को प्रैक्टिस सेशन के दौरान अर्शदीप सिंह के हाथ में चोट लगी थी। बताया जा रहा है कि उन्हें टांके आए हैं जिस वजह से उनके मैनचेस्टर टेस्ट में खेलने के चांसेस ना के बराबर है। चोटिल खिलाड़ियों की लिस्ट को बढ़ता देख अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिती ने बड़ा कदम उठाया है।
भारतीय स्क्वॉड में अंशुल कंबोज को बतौर कवर जोड़ा गया है। रिपोर्ट के अनुसार अर्शदीप सिंह चोट के चलते चौथे टेस्ट से बाहर हो गए हैं। जिस वजह से कंबोज को बतौर कवर टीम के साथ जोड़ा गया है। बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया, "अर्शदीप को गहरी चोट लगी है और टांके लगे हैं। उन्हें पूरी तरह से फिट होने में कम से कम दस दिन लगेंगे।
चयनकर्ताओं ने कंबोज को टीम में शामिल करने का फैसला किया है।" कंबोज पिछले महीने भारत ए टीम में थे, उन्होंने वहां दो तीन दिवसीय मैच खेले थे। उन्होंने दोनों मैचों में पांच विकेट लिए थे। इस तेज गेंदबाज ने अपनी गति और कसी हुई लाइन से सभी को प्रभावित किया था।
अंशुल कंबोज के फर्स्ट क्लास करियर की बात करें तो, वह हरियाणा के लिए अभी तक 24 मैच खेल चुके हैं जिसमें 79 विकेट चटकाए हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आकाशदीप मैच से पहले पूरी तरह फिट हो पाते हैं या नहीं।
अगर वह फिट नहीं होते तो शुभमन गिल और गौतम गंभीर प्रसिद्ध कृष्णा या अंशुल कंबोज में से किसी को मौका दे सकते हैं। ऐसे में जसप्रीत बुमराह को चौथे टेस्ट में आराम मिलना मुश्किल नजर आ रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
