द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल का 'शांत' कप्तानी अवतार : कैफ हुए प्रभावित

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल के मैदान में दिखाए अंदाज से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बोला कि युवा कप्तान ने अपनी गलती से सबक लिया है और चौथे टेस्ट में वह बहुत ही शांत और…

Ragwendra P Singh
July 29, 2025
3 min read
मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल का 'शांत' कप्तानी अवतार : कैफ हुए प्रभावित

पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में शुभमन गिल के मैदान में दिखाए अंदाज से काफी प्रभावित हैं। उन्होंने बोला कि युवा कप्तान ने अपनी गलती से सबक लिया है और चौथे टेस्ट में वह बहुत ही शांत और संयमित दिखे।

साभार : गूगल

वह विराट कोहली की नकल करते नहीं दिखे। उन्होंने जोर देकर कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट में अपनी आक्रामकता की आलोचनाओं का सामना करने के बाद गिल ओल्ड ट्रेफर्ड में विराट कोहली की नकल करते नहीं दिखे। वह कप्तान के तौर पर शांत और संयमित दिखे और भारत की दूसरी पारी में शतक जड़कर मैच बचाने में मुख्य भूमिका निभाई।

https://www.youtube.com/watch?v=irLE6YVN904

इस ड्रॉ की बदौलत भारतीय टीम ने सीरीज को जीवंत रखा है और अब उसकी कोशिश ओवल टेस्ट जीतकर सीरीज को 2-2 से बराबरी पर खत्म करने की होगी। लॉर्ड्स टेस्ट में शुभमन गिल मैदान में बहुत ही आक्रामक दिखे थे।

वह बैटिंग के दौरान जानबूझकर समय बर्बाद करने की इंग्लैंड की पैंतरेबाजी से कुछ हद तक अपना आपा खो चुके थे और जैक क्रॉली से उलझ गए थे। लॉर्ड्स टेस्ट की दोनों पारियों में उनका बल्ला खामोश रहा था। इसे लेकर उनकी आलोचनाएं भी हुई थीं और कई ने ये भी कहा कि वह विराट कोहली की नकल कर रहे थे।

पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने तो यहां तक कहा था कि इंग्लैंड के खिलाड़ियों के साथ उलझने का गिल की बैटिंग पर असर पड़ा और वह बिल्कुल भी लय में नहीं दिखे थे। कैफ का मानना है कि कप्तान के तौर पर शुभमन गिल का शांतचित रहने और ठंडे दिमाग से खेलने का उनकी बल्लेबाजी पर भी सकारात्मक असर पड़ा।

उन्होंने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, ‘इस टेस्ट में आप सबने देखा ही होगा कि जब भी कैमरे का फोकस उन पर गया, वह शांत दिखे। उन्हें विराट कोहली की नकल करने की अपनी गलती का अहसास हो गया...उन्होंने अपने शांत स्वभाव को महसूस किया और इससे उनकी बैटिंग भी निखरी।

उसने दिखाया कि उसके पास टेंपरामेंट है।’ कैफ ने मैनचेस्टर टेस्ट में स्पिनर कुलदीप यादव को नहीं खिलाए जाने को बहुत बड़ी गलती करार दिया। उन्होंने कहा, 'मैनचेस्टर में कुलदीप यादव को नहीं खिलाया जाना बहुत बड़ी गलती थी...आपको एक बाएं हाथ के स्पिनर की जरूरत थी।

मुझे लगता है कि वह ओवल में अगले टेस्ट में खेलेंगे क्योंकि भारत सीरीज में 1-2 से पीछे हैं। पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'आपको ओवल टेस्ट जीतना ही होगा।

अगर आप हारे तो सीरीज भी हार जाएंगे...आप ड्रॉ की भी नहीं सोचेंगे। जीतने के लिए आपको 20 विकेट की जरूरत होगी। 20 विकेट झटकने के लिए आपको बेहतर गेंदबाजों को प्लेइंग इलेवन में रखना होगा। आपको अगले टेस्ट में कुलदीप यादव की जरूरत है, चाहे परिस्थितियां कैसी भी हों।'

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।