द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर टेस्ट : दूसरे दिन इंग्लैंड का दबदबा, भारत अभी भी 133 रनों से आगे

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने टीम इंडिया को प्रेशर में डाल दिया है। दूसरे सेशन में भारत की पहली पारी 358 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने स्टंप तक दो विकेट पर 225 रन बनाए। ओली पोप के साथ जो रूट क्रीज पर हैं।…

Ragwendra P Singh
July 24, 2025
3 min read
मैनचेस्टर टेस्ट : दूसरे दिन इंग्लैंड का दबदबा, भारत अभी भी 133 रनों से आगे

मैनचेस्टर टेस्ट के दूसरे दिन इंग्लैंड ने टीम इंडिया को प्रेशर में डाल दिया है। दूसरे सेशन में भारत की पहली पारी 358 रनों पर ढेर हो गई। इंग्लैंड ने स्टंप तक दो विकेट पर 225 रन बनाए। ओली पोप के साथ जो रूट क्रीज पर हैं। भारतीय के पास पहली पारी के आधार पर 133 रनों की बढ़त है।

@BCCI

इंग्लैंड के 8 विकेट बचे हैं और पिच में कोई मदद भी नहीं दिख रही है। इंग्लैंड के जैक क्राउली और बेन डकेट के पास शतक बनाने का मौका था। लेकिन दोनों ही चूक गए।

क्राउली 84 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने। डकेट ने 94 रनों की पारी खेली। वह अंशुल कंबोज के पहले टेस्ट शिकार बने। भारतीय तेज गेंदबाजों ने अच्छी शुरुआत नहीं की और दिशाहीन गेंदबाजी की। इससे इंग्लिश ओपनर को शुरुआत में कोई परेशानी नहीं हुई।

पहले विकेट के लिए क्राउली और डकेट ने 32 ओवर में 166 रनों की साझेदारी बनाई। क्राउली के विकेट के साथ यह साझेदारी टूटी। स्टंप के समय ओली पोप 20 जबकि जो रूट 11 रन बनाकर नाबाद थे। इंग्लैंड 4.89 की रन रेट से बैटिंग कर रही है।

भारत के लिए ऋषभ पंत ने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद अर्धशतक जड़ा लेकिन इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 5 विकेट लेकर भारत को 358 रनों पर रोक दिया। पंत ने चलने में हो रही परेशानी के बावजूद 75 गेंद में 54 रन की पारी खेली।

पंत ने जोफ्रा आर्चर (73 रन पर तीन विकेट) की धीमी गेंद पर मिडविकेट और स्क्वायर लेग के बीच से छक्का जड़ा और फिर स्टोक्स को कवर के ऊपर से चौका लगाकर यादगार अर्धशतक पूरा किया। इस पारी के लिए खचाखच भरे स्टेडियम में दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई गईं।

आर्चर ने जब पंत को बोल्ड किया तो विरोधी टीम ने भी उनकी साहसिक पारी के लिए पीठ थपथपाई। स्टोक्स ने कंबोज को विकेट के पीछे कैच कराकर पारी में पांच विकेट पूरे किए जबकि आर्चर ने जसप्रीत बुमराह को विकेटकीपर जेमी स्मिथ के हाथों कैच कराके भारत की पारी का अंत किया। भारत ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 264 रन से की।

फॉर्म में चल रहे रविंद्र जडेजा (20 रन) आर्चर की लेग साइड पर टप्पा खाकर बाहर की ओर मूव होती गेंद पर दूसरी स्लिप में हैरी ब्रूक को कैच दे बैठे। गेंदबाजों को मिल रही मदद के बीच शार्दुल और सुंदर ने पारी को आगे बढ़ाया। स्टोक्स ने ऑलराउंडर शार्दुल (41) को ड्राइव करने के लिए उकसाकर गली में डकेट के हाथों कैच करा दिया।

मैदान पर मौजूद सभी लोगों को यह देखकर हैरानी हुई कि शार्दुल के आउट होने के बाद पंत लंगड़ाते हुए बल्लेबाजी के लिए आए और सभी ने खड़े होकर उनका स्वागत किया। दाहिने पैर में फ्रैक्चर के बावजूद पंत ने इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों का सामना करने का साहसिक फैसला किया। उन्हें दौड़कर एक रन लेने में काफी मुश्किल हो रही थी।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।