मैनचेस्टर टेस्ट : पहली पारी में इंग्लैंड का बड़ा स्कोर, 186 रनों की बढ़त
भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। इससे मेजबान टीम मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजी ने वापसी की, इसके बाद इंग्लैंड की बढ़त पहली पारी…

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी की। इससे मेजबान टीम मैच में मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। आखिरी सेशन में भारतीय गेंदबाजी ने वापसी की, इसके बाद इंग्लैंड की बढ़त पहली पारी में 186 रनों की हो चुकी है।

तीसरे दिन स्टंप के समय तक इंग्लैंड ने 7 विकेट पर 544 रन बनाए। अनुभवी बल्लेबाज जो रूट ने 150 रनों की पारी खेली। स्टंप के समय बेन स्टोक्स के साथ लियाम डॉसन क्रीज पर टिके थे। जो रूट ने टेस्ट करियर में अपना 38वां शतक लगाया। इसके साथ ही उन्होंने सबसे ज्यादा शतक लगाने की लिस्ट में कुमार संगकारा की बराबरी कर ली।
रूट इस दौरान टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उन्होंने भारत के दिग्गज राहुल द्रविड़ (13288), दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस (13289) के साथ ही ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग (13378) से आगे निकल गए।
13409 रन बनाकर वह अब सिर्फ भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर (15921) से पीछे हैं। भारतीय गेंदबाजों के लिए दिन का पहला सत्र पूरी तरह से निराशाजनक रहा। इस दौरान एक भी विकेट नहीं गिरा। ओली पोप और जो रूट ने अपनी-अपनी फिफ्टी पूरी की।
लेकिन वॉशिंगटन सुंदर ने दूसरे सत्र की शुरुआत में ओली पोप (71) और हैरी ब्रूक (तीन) के विकेटों के साथ भारत को दो सफलता दिलाई। पोप को राहुल के हाथों कैच कराकर रूट के साथ तीसरे विकेट के लिए उनकी 144 रन की साझेदारी को तोड़ा।
हैरी ब्रूक सुंदर के खिलाफ क्रीज से बाहर निकल कर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में स्टंप हो गए। बेन स्टोक्स ने सीरीज में अपनी फिफ्टी लगाई। उन्होंने भी जो रूट के साथ शतकीय साझेदारी बनाई। उन्हें भागने में परेशानी हो रही थी। इसकी वजह से 66 के स्कोर पर वह रिटायर्ड हर्ट हो गए। यहां से भारतीय टीम की वापसी का मौका मिला।
रविंद्र जडेजा ने जो रूट को स्टंप करवाया तो जसप्रीत बुमराह ने जेमी स्मिथ (9) को आउट किया। क्रिस वोक्स को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। इसके बाद स्टोक्स फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरे। स्टंप के समय स्टोक्स 77 जबकि डॉसन 21 रन बनाकर नाबाद थे।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
