द इंडियन व्यू

मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव

बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है। @englandcricket 8 साल बाद स्पिनर…

Ragwendra P Singh
July 21, 2025
2 min read
मैनचेस्टर टेस्ट : इंग्लैंड की प्लेइंग इलेवन में एकमात्र बदलाव

बुधवार से मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का चौथा मैच खेला जाएगा। मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है।

@englandcricket

8 साल बाद स्पिनर लियाम डॉसन की किस्मत चमकी है। वह मैनचेस्टर में खेलते हुए नजर आएंगे। उन्हें चोटिल शोएब बशीर के स्थान पर शामिल किया गया है। बशीर ने चोट के बावजूद लॉर्ड्स में भारत के खिलाफ दूसरी पारी में गेंदबाजी की थी।

उन्होंने मोहम्मद सिराज को आउट कर इंग्लैंड को 22 रनों से रोमांचक जीत दिलाई थी। इंग्लैंड पांच मैचों की सीरीज में फिलहाल 2-1 से आगे है। मेजबान इंग्लैंड ने मैनचेस्टर के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में सिर्फ एक बदलाव किया है। डॉसन ने अपने करियर में कुल तीन टेस्ट खेले हैं और सात विकेट चटकाए।

https://twitter.com/englandcricket/status/1947309338970001682

उन्होंने इंग्लैंड के लिए आखिरी टेस्ट 2017 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। डॉसन इंग्लैंड से छह वनडे और 14 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 5 और 11 विकेट अपने नाम किए। डॉसन 2019 में इंग्लैंड के वनडे वर्ल्ड कप स्क्वॉड का हिस्सा थे लेकिन उन्हें टूर्नामेंट में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।

डॉसन ने भले ही ज्यादा इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला लेकिन उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में विभिन्न टी20 लीगों में खुद को तराशा है। उनके पास प्रथम श्रेणी क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। उन्होंने 212 प्रथम श्रेणी मैचों में 371 विकेट चटकाए हैं। वह निचले मध्यक्रम के उपयोगी बल्लेबाज भी हैं।

https://twitter.com/englandcricket/status/1947311271260426685

उन्होंने प्रथम श्रेणी में 10731 रन बनाए हैं, जिसमें 18 शतक शामिल हैं। हैरी ब्रुक ने डॉसन की वापसी पर कहा कि उनका अनुभव मेजबान टीम के लिए महत्वपूर्ण होगा। डॉसन की मौजूदगी ने इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को और मजबूत कर दिया है।

मैनचेस्टर टेस्ट इंग्लैंड प्लेइंग इलेवन: जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, हैरी ब्रुक, बेन स्टोक्स (कप्तान), जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), लियाम डॉसन, क्रिस वोक्स, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।