मैदान पर गरमा-गरमी : ब्रुक का कहना, 'हमें फायदा हुआ'
इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक का मानना है कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर हुई छींटाकशी ने उनकी टीम को प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा मदद की है। लॉर्ड्स में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति…

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रुक का मानना है कि पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों के साथ मैदान पर हुई छींटाकशी ने उनकी टीम को प्रतिद्वंद्वी से ज्यादा मदद की है। लॉर्ड्स में तीसरे दिन के खेल की समाप्ति के करीब भारतीय खिलाड़ी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों जैक क्रॉउली और बेन डकेट पर हावी थे।

उस समय गेंदबाजी कर रहे जसप्रीत बुमराह ने व्यंग्यात्मक ढंग से क्रॉली के लिए ताली बजाई तो वहीं कप्तान शुभमन गिल ने भी उन्हें तीखे तेवर दिखाए। इंग्लैंड के दोनों बल्लेबाजों ने उस समय देरी करने की रणनीति अपनाई थी। ब्रुक से जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में बाकी मैचों में तनाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘मुझे बहुत सारी प्रशंसा मिली है।
सभी ने कहा कि यह देखना शानदार था। जब हम फील्डिंग कर रहे थे तब ऐसा लग रहा था कि यह 11 बनाम दो (खिलाड़ी) है। यह मजेदार था। मुझे स्वीकार करना होगा कि इसका मुझे फायदा होगा। फील्डिंग के दौरान हम पर थकान हावी हो रही थी, लेकिन इसने मैच को मजेदार बना दिया।’’
हालांकि, ब्रुक ने इस बात पर जोर देकर कहा कि इस मामले में सीमाएं नहीं लांघी जाएंगी। उन्होंने कहा, ‘‘हम खेल भावना के साथ जितना हो सके खेलने की कोशिश करते हैं। उन लड़कों (डकेट और क्रॉली) ने बुमराह के इकलौते ओवर का सामना करने के लिए कड़ी मेहनत की थी।’’
ब्रुक ने कहा कि लॉर्ड्स में तीसरे टेस्ट में भारत के ‘उकसावे’ से इंग्लैंड को फायदा हुआ। उन्होंने कहा, ‘‘हां, मुझे लगता है कि इसने उन्हें थोड़ा और दबाव में डाल दिया। मुश्किल पिच पर कम स्कोर का पीछा करते समय उनपर दबाव हावी हो गया और हम मैच जीत गए।" भारत इस टेस्ट में मुश्किल पिच पर 193 रनों का पीछा करते हुए 171 रन पर आउट हो गया था।
ब्रुक ने कहा कि उन्हें सीरीज की अत्यधिक प्रतिस्पर्धी होने के कारण कई लोगों से कई सकारात्मक संदेश मिले है। सीरीज के तीनों मैच पांचवें दिन तक चले हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने अब तक जितने भी मैच खेले हैं, वे सभी खेल के आखिरी घंटे (सत्र) तक चले हैं, जो आपको अक्सर देखने को नहीं मिलता।
बहुत से लोग मेरे पास आकर कह रहे हैं कि ‘यह एक अद्भुत सीरीज रही है, धन्यवाद’।’’ इस आक्रामक बल्लेबाज ने कहा, ‘‘सभी ने कहा कि लॉर्ड्स टेस्ट उनके देखे गए बेहतरीन मैचों में से एक था, इसलिए यह एक अद्भुत सीरीज रही है और मैं बाकी मैचों का इंतजार कर रहा हूं।’’
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
