द इंडियन व्यू

मैड्रिड ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : मैड्रिड ओपन में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब खिताबी…

Ragwendra P Singh
May 2, 2026
2 min read
मैड्रिड ओपन 2026: अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को हराकर फाइनल में बनाई जगह

मैड्रिड : मैड्रिड ओपन में विश्व नंबर-3 अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने शुक्रवार रात शानदार प्रदर्शन करते हुए बेल्जियम के उभरते खिलाड़ी अलेक्जेंडर ब्लॉक्स को सीधे सेटों में 6-2, 7-5 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब खिताबी मुकाबले में उनका सामना विश्व नंबर-1 जानिक सिनर से होगा।

 

मैच के बाद ज्वेरेव ने कहा, “फाइनल में पहुंचकर मैं बेहद खुश हूं। यहां कई कठिन मुकाबले और संघर्ष देखने को मिले। मैं जानिक सिनर के खिलाफ फिर खेलने को लेकर उत्साहित हूं। इस समय उनके लिए टेनिस खेलना बहुत आसान लग रहा है, लेकिन उम्मीद है कि फाइनल में मैं उन्हें कड़ी टक्कर दूंगा।”

 

ज्वेरेव ने मुकाबले की शुरुआत से ही दबदबा बनाए रखा और पहले सेट में पहले और पांचवें गेम में ब्रेक हासिल कर 5-1 की बढ़त बना ली। हालांकि ब्लॉक्स ने संघर्ष दिखाते हुए कुछ सेट प्वाइंट बचाए, लेकिन जर्मन खिलाड़ी ने चौथे मौके पर सेट अपने नाम कर लिया।

 

दूसरे सेट में ब्लॉक्स ने कड़ा मुकाबला किया और कई ब्रेक प्वाइंट बचाए, लेकिन अंततः ज्वेरेव ने 6-5 की बढ़त बनाते हुए निर्णायक ब्रेक हासिल किया और मैच जीत लिया।

 

इस जीत के साथ ज्वेरेव इस सत्र में पहली बार फाइनल में पहुंचे हैं। वह इससे पहले 2018 और 2021 में मैड्रिड ओपन का खिताब जीत चुके हैं और अब तीसरी बार ट्रॉफी जीतने के इरादे से उतरेंगे।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।