द इंडियन व्यू

मैक्लोडगंज में एक किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार

धर्मशाला : मैक्लोडगंज पुलिस थाना के तहत पुलिस ने कैंची मोड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति से एक किलो 24 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैक्लोडगंज पुलिस टीम ने इस मामले में कुल्लू जिले के नेरी…

Ragwendra P Singh
May 25, 2025
1 min read
मैक्लोडगंज में एक किलो से अधिक चरस के साथ एक गिरफ्तार

धर्मशाला : मैक्लोडगंज पुलिस थाना के तहत पुलिस ने कैंची मोड़ क्षेत्र में एक व्यक्ति से एक किलो 24 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मैक्लोडगंज पुलिस टीम ने इस मामले में कुल्लू जिले के नेरी निवासी कालू राम को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं 20, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया है।

जिला कांगड़ा की एसएसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि यह बरामदगी नियमित गश्त के दौरान हुई। प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी चरस की सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस जांच कर रही है कि चरस किन लोगों को सप्लाई की जानी थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस नेटवर्क से कौन-कौन जुड़े हैं। इस बरामदगी से स्पष्ट हुआ है कि कुल्लू से अन्य जिलों में नशीले पदार्थों की तस्करी हो रही है।

उधर पुलिस ने आरोपित को कोर्ट में पेश किया गया है। कोर्ट ने उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस मामले की हर कड़ी को जोड़कर पूरे नेटवर्क का भंडाफोड़ करने की कोशिश कर रही है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान

प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।

शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार

सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…

Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी

Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…

तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश

New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…