मेरठ ने शानदार खेल से जीती विजेता ट्रॉफी, वाराणसी को एकतरफा 69-37 से दी शिकस्त
लखनऊ। मेरठ ने 29वीं सब जूनियर बालक उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में दमदार अटैक और बेहतरीन डिफेंस की बदौलत एकतरफा खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। 29वीं सब जूनियर बालक उत्तर प्रदेश राज्य…

लखनऊ। मेरठ ने 29वीं सब जूनियर बालक उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025 में दमदार अटैक और बेहतरीन डिफेंस की बदौलत एकतरफा खेल दिखाते हुए विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
29वीं सब जूनियर बालक उत्तर प्रदेश राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप 2025
उत्तर प्रदेश बास्केटबॉल एसोसिएशन के तत्वावधान में केडी सिंह बाबू स्टेडियम स्थित भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेयी बहुउद्देश्यीय हॉल में आयोजित चैंपियनशिप के फाइनल में मेरठ ने वाराणसी के खिलाफ पूरे मैच के दौरान पकड़ बनाए रखी और 69-37 अंकों से जीत दर्ज की।

मेरठ ने मध्यांतर तक 45-21 से बढ़त बना ली जिसके चलते दबाव में आई वाराणसी की टीम फिर उबर नहीं सकी। मेरठ की ओर से कौशल ने बेहतरीन अटैक का प्रदर्शन करते हुए सर्वाधिक 18 अंक हासिल किए। उनका साथ देते हुए आरुष ने 17 अंक जुटाए। वहीं वाराणसी की ओर से निखिल ही 6 अंक जुटाकर कुछ प्रतिरोध कर सके।
चैंपियनशिप में गोरखपुर ने तीसरा स्थान हासिल किया जिसने आगरा को 71-44 अंक से हराया। गोरखपुर से अंकित ने 20 व आगरा के लिए अमन ने 16 अंक जुटाते हुए शानदार खेल दिखाया।
गोरखपुर ने मध्यांतर तक 31-15 की बढ़त बनाकर अपना दबदबा कायम रखा। चैंपियनशिप के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि खेल निदेशक डा.आरपी सिंह सहित विशिष्ट अतिथि इलाइट इंफ्राविजन के निदेशक दिलीप सिंह, वरिष्ठ खिलाड़ी मनीष दुबे व राशिद अहमद ने पुरस्कार वितरित करते हुए विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
आज समापन समारोह के दौरान लखनऊ मंडल के क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी अतुल सिन्हा, अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी अंकुर आनंद सिंह व अभिनव सिंह पुंडीर, आयोजन सचिव नियाज अहमद, ड्रिबल अकादमी के संस्थापक प्रद्योत वोलेटी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।
इससे पूर्व खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में मेरठ ने आगरा को 57-29 से पराजित किया जबकि वाराणसी ने गोरखपुर को 58-52 अंकों से पराजित करते हुए फाइनल में जगह बनाई थी।
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
