सैफ महिला चैंपियनशिप: भारत ग्रुप बी में बांग्लादेश-मालदीव के साथ
नई दिल्ली: भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी में बांग्लादेश और मालदीव के साथ रखा गया है। यह ड्रॉ बांग्लादेश के ढाका स्थित सैफ सचिवालय में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 25 मई से 6…

नई दिल्ली: भारतीय महिला राष्ट्रीय टीम को सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ग्रुप बी में बांग्लादेश और मालदीव के साथ रखा गया है। यह ड्रॉ बांग्लादेश के ढाका स्थित सैफ सचिवालय में आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का आयोजन 25 मई से 6 जून 2026 तक गोवा के मडगांव में किया जाएगा।
ग्रुप ए में नेपाल, श्रीलंका और भूटान शामिल हैं। प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के सभी मुकाबले पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मडगांव में खेले जाएंगे। यह दूसरी बार होगा जब भारत इस टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा।
इससे पहले 2016 में पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में आयोजित संस्करण में ब्लू टाइग्रेस ने अपना चौथा खिताब जीता था। वहीं, गोवा दूसरी बार किसी सैफ टूर्नामेंट की मेजबानी करेगा। 1999 में पुरुष सैफ चैंपियनशिप भी पीजेएन स्टेडियम में आयोजित हुई थी, जहां भारत ने फाइनल में बांग्लादेश को हराकर खिताब जीता था।
सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 के ड्रॉ के लिए सीडिंग 21 अप्रैल को जारी नवीनतम फीफा महिला विश्व रैंकिंग के आधार पर की गई। भारत (69वें) और नेपाल (87वें) को पॉट 1 में रखा गया, जबकि बांग्लादेश (112वें) और श्रीलंका (162वें) पॉट 2 में थे।
भूटान (164वें) और मालदीव (167वें) पॉट 3 में शामिल थे। भारत सैफ महिला चैंपियनशिप का सबसे सफल टीम है, जिसने 2010, 2012, 2014, 2016 और 2019 में कुल पांच बार खिताब जीता है। वहीं, बांग्लादेश ने 2022 और 2024 के पिछले दो संस्करण अपने नाम किए हैं।
सैफ महिला चैंपियनशिप 2026 – फाइनल ड्रॉ
ग्रुप ए: नेपाल, श्रीलंका, भूटान
ग्रुप बी: भारत (मेज़बान), बांग्लादेश, मालदीव
स्थान: पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, मडगांव, गोवा
सम्बंधित ख़बरें
2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप
भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।
गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में
पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की
राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।
टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब
राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।
