मुठभेड़ में दो लुटेरे गिरफ्तार, गोली लगने से घायल
फिरोजाबाद : थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने बुधवार देर रात दो शातिर लुटेरे ताजुउद्दीन उर्फ राजा व नदीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार…

फिरोजाबाद : थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने बुधवार देर रात दो शातिर लुटेरे ताजुउद्दीन उर्फ राजा व नदीम को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली लगने से घायल दोनों लुटेरों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया है। गिरफ्तार लुटेरों ने दंपत्ति से लूट की थी।
अपर पुलिस अधीक्षक नगर रवि शंकर प्रसाद ने बताया कि एक मोटरसाइकिल सवार दंपत्ति गांव दारापुर जा रहा था। दंपत्ति चनौरा बाईपास पहुंचे तभी पीछे से एक अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार व्यक्तियों द्वारा पत्नी के हाथ से पर्स छीनकर मौके से भाग गये। पीड़ित ने 28 मई को थाने पर सूचना दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। विवेचना के दौरान अभियुक्तगण ताजुद्दीन उर्फ राजा, नदीम, व अकील के नाम प्रकाश में आए। उन्होंने बताया कि थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव कुमार दुबे पुलिस टीम के साथ बुधवार देर रात क्षेत्र में गश्त पर थे तभी सूचना मिली कि लूट की घटना करने वाले अभियुक्तगण नैपई रोड़ के पास लूट के माल सहित छिपे हुए है। तथा उस सामान को ठिकाने लगाने की फिराक में कहीं जा रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना रामगढ़ पुलिस टीम द्वारा चेकिंग की गई तभी मोटरसाइकिल सवार सदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने पर वह पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर करने लगे। पुलिस टीम द्वारा आत्मरक्षार्थ जबाबी फायरिंग की गई, जिसमें 02 संदिग्ध व्यक्तियों के पैर में गोली लगी और उन्हे मौके पर ही घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। जबकि एक अभियुक्त अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया। घायल अभियुक्तों की पहचान ताजुउद्दीन उर्फ राजा पुत्र शहीद खाँ निवासी जौंधरी थाना नारखी व नदीम पुत्र शिराज निवासी हसमतनगर थाना रामगढ़ के रुप में की गयी है। पुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से 01 पीली धातु की चैन, 01 एन्ड्रॉयड मोबाइल, 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 05 खोखा कारतूस 315 बोर, 02 जिंदा कारतूस 315 बोर, लूट के 35,800 रुपये, लूटा गया पर्स, घटना में प्रयुक्त 01 अपाचे मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
एएसपी ने बताया कि घायल अभियुक्तों को पुलिस अभिरक्षा में उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
