द इंडियन व्यू

मुंबई से महाराष्ट्र तक : पृथ्वी शॉ का डोमेस्टिक क्रिकेट में नया अध्याय

इस समय आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के आसपास भी नहीं दिखाई दे रहे। हालांकि, वह 2025-26 के डोमेस्टिक सीजन के जरिए टीम इंडिया में कमबैक करने के करीब आने की कोशिश करेंगे। साभार : गूगल सीजन से पहले महाराष्ट्र के…

Ragwendra P Singh
August 25, 2025
2 min read
मुंबई से महाराष्ट्र तक : पृथ्वी शॉ का डोमेस्टिक क्रिकेट में नया अध्याय

इस समय आक्रामक बल्लेबाज पृथ्वी शॉ भारतीय टीम के आसपास भी नहीं दिखाई दे रहे। हालांकि, वह 2025-26 के डोमेस्टिक सीजन के जरिए टीम इंडिया में कमबैक करने के करीब आने की कोशिश करेंगे।

साभार : गूगल

सीजन से पहले महाराष्ट्र के लिए उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, तीन पारियों में से एक में वे फेल भी हुए हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि वे फॉर्म वापस पाने के संकेत दे रहे हैं।

हाल ही में मुंबई से महाराष्ट्र की टीम में शामिल होने के बाद पृथ्वी शॉ ने बुची बाबू टूर्नामेंट में तीन पारियां खेलीं। इनमें से एक में शतक, एक में एक रन और एक में अर्धशतक जड़ा है।

तमिलनाडु में चल रहे बुची बाबू टूर्नामेंट में पृथ्वी शॉ ने छत्तीसगढ़ के खिलाफ 111 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि उस मैच में महाराष्ट्र टीम संघर्ष कर रही थी, लेकिन शॉ अकेले ही क्रीज पर डटे रहे और 141 गेंदों का सामना करते हुए शानदार शतक जमाया।

हालांकि, दूसरी पारी में वह सिर्फ एक ही रन बना पाए और टीम को जीत भी नहीं दिला पाए, क्योंकि छत्तीसगढ़ की टीम ने यह मुकाबला 35 रनों से जीत लिया। गोयन क्रिकेट ग्राउंड 'बी' में टीएनसीए प्रेसिडेंट्स इलेवन के खिलाफ खेले गए एक अन्य मैच में पृथ्वी शॉ का बल्ला बोला।

टीएनसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बाबा इंद्रजीत (104) और आंद्रे सिद्धार्थ (111) के शतकों की मदद से 384 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

जवाब में महाराष्ट्र की ओर से पारी की शुरुआत करने उतरे शॉ ने अपने शानदार खेल से टीम को मजबूत शुरुआत दी। शॉ ने 57 गेंदों पर 47 रन के अपने ओवरनाइट स्कोर को आगे बढ़ाया और पहली ही गेंद पर तीन रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया।

शॉ ने 96 गेंदों में 66 रनों की अहम पारी खेली बता दें कि पिछला घरेलू सीजन पृथ्वी शॉ के लिए कई मायनों में निराशाजनक रहा था। बल्ले से रन नहीं निकले, जबकि फिटनेस और अनुशासन संबंधी समस्याओं के कारण उन्हें मुंबई की टीम से बाहर भी होना पड़ा था।

इसके अलावा आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले उनको कोई खरीदार भी नहीं मिला था, जिससे उनकी मुश्किलें और बढ़ गई थीं। हालांकि, अब वे वापसी की राह देख रहे हैं।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।