द इंडियन व्यू

मिस यूनिवर्स 2025 में विवाद बढ़ा, ओलिविया यासे ने टाइटल लौटाया

पल्लवी श्रीवास्तव: मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले 21 नवंबर को बैंकॉक में आयोजित हुआ, जहां मेक्सिको की फातिमा बॉश ने खिताब अपने नाम किया। लेकिन प्रतियोगिता शुरू से ही विवादों के घेरे में रही और फिनाले के बाद भी इनका सिलसिला…

Ragwendra P Singh
November 25, 2025
2 min read
मिस यूनिवर्स 2025 में विवाद बढ़ा, ओलिविया यासे ने टाइटल लौटाया

पल्लवी श्रीवास्तव: मिस यूनिवर्स 2025 का फिनाले 21 नवंबर को बैंकॉक में आयोजित हुआ, जहां मेक्सिको की फातिमा बॉश ने खिताब अपने नाम किया। लेकिन प्रतियोगिता शुरू से ही विवादों के घेरे में रही और फिनाले के बाद भी इनका सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

फिनाले के कुछ ही दिनों बाद कोटे डी आइवर की कंटेस्टेंट ओलिविया यासे ने मिस यूनिवर्स अफ्रीका और ओशिनिया 2025 का खिताब वापस करने का ऐलान किया। मिस कोटे डी आइवर समिति (COMICI) ने बताया कि ओलिविया ने व्यक्तिगत कारणों से संगठन को सूचित किया है कि अब वे किसी भी खिताब या जिम्मेदारी का हिस्सा नहीं रहेंगी।

ओलिविया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर कहा कि यह रोल उनके मूल्यों और सिद्धांतों से मेल नहीं खाता। उन्होंने लिखा “मैं सम्मान, गरिमा और समान अवसरों में विश्वास करती हूं। इस पद में बने रहना मेरी पूरी क्षमता तक पहुंचने में बाधा डालता। दिल से आभार के साथ मैं मिस यूनिवर्स अफ्रीका और ओशिनिया के खिताब और मिस यूनिवर्स कमिटी से अपने सभी संबंध समाप्त करती हूं।”

ओलिविया ने आगे कहा कि वह युवाओं को प्रेरित करना चाहती हैं कि वे अपनी सीमाओं को तोड़ें और ऐसे क्षेत्रों में जाएं, जहां उनकी उम्मीद नहीं की जाती। उन्होंने ब्लैक, अफ्रीकी, कैरेबियन और अमेरिकन समुदाय के युवा प्रतिभागियों को हौसला बढ़ाने का संदेश भी दिया।

फिनाले के बाद वायरल हुए कई वीडियोज में ओलिविया के कॉन्फिडेंस और शानदार परफॉर्मेंस को देखकर लोग उन्हें असली विनर बता रहे हैं। सोशल मीडिया पर फातिमा की जीत को लेकर धांधली और पक्षपात के आरोप लगाए जा रहे हैं।

मिस यूनिवर्स 2025 की जूरी के सदस्य, लेबनानी-फ्रांसीसी संगीतकार उमर हार्फूच, ने फिनाले से तीन दिन पहले इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने खुलासा किया कि मिस मेक्सिको की जीत पहले से तय थी और यह फातिमा बॉश के पिता के बिजनेस संबंधों के कारण हुआ।

ओलिविया अकेली नहीं हैं जिन्होंने फिनाले के बाद अपना टाइटल छोड़ा है। इससे पहले मिस यूनिवर्स एस्टोनिया 2025, ब्रिगिटा शाबैक ने भी खिताब छोड़ दिया था। इन घटनाओं ने फैंस के बीच प्रतियोगिता की निष्पक्षता पर सवाल खड़ा कर दिया है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

मुंबई पुलिस ने अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

दिल्ली की स्पेशल NIA कोर्ट ने पहले अनमोल बिश्नोई की कस्टडी की मांग वाली मुंबई पुलिस की अर्जी खारिज कर दी थी। केंद्र ने NIA केस में ट्रायल पूरा होने तक अनमोल बिश्नोई को तिहाड़ जेल से ट्रांसफर करने पर रोक लगा दी है। मुंबई पुलिस का मानना है कि बाबा सिद्दीकी की हत्या के पीछे की बड़ी साजिश का पता लगाने के लिए अनमोल बिश्नोई से पूछताछ करना जरूरी है।

नागपुर MLC चुनाव में कांग्रेस ने पलटा पासा, फडणवीस-गडकरी के गढ़ में बीजेपी को हराया; अभिजीत वंजारी की लगातार दूसरी जीत

मतगणना मंगलवार सुबह शुरू हुई और गुरुवार तड़के करीब 40 घंटे से अधिक समय तक चली। शुरुआती दौर में भाजपा उम्मीदवार सुधाकर कोहले आगे थे। दूसरे राउंड की गिनती के बाद कोहले के 60,924 वोट थे, जबकि वंजारी को 56,630 वोट मिले थे। निर्दलीय उम्मीदवार नितेश कराले को 24,249 वोट मिले, लेकिन किसी को भी जीत का कोटा नहीं मिला। इसके बाद दूसरी वरीयता के मतों की गिनती शुरू हुई, जिसमें वंजारी ने बढ़त बनाई और अंततः 67,231 वोटों के साथ जीत हासिल की, जबकि कोहले 63,960 वोटों पर सिमट गए।

दिल्ली SIR में 47.56 लाख वोटरों के नाम कटे, नई एंट्री के लिए आए 2.71 लाख आवेदन

दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, 31 अगस्त से 27 अक्टूबर के बीच Form 6 के कुल 2,71,639 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सबसे अधिक आवेदन पश्चिमी दिल्ली से आए हैं। दावा और आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया 30 अक्टूबर को समाप्त होने वाली है। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों के लिए ड्राफ्ट मतदाता सूची 31 अगस्त को प्रकाशित की गई थी।