मासूम से कुकर्म के आरोपित रिश्ते के चाचा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
फिरोजाबाद : मासूम से कुकर्म के आरोपित रिश्ते के चाचा ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और मामले की जांच में जुट गई है। थाना फरिहा क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाला…

फिरोजाबाद : मासूम से कुकर्म के आरोपित रिश्ते के चाचा ने बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाई है और मामले की जांच में जुट गई है।
थाना फरिहा क्षेत्र अन्तर्गत रहने वाला एक 8 वर्षीय बालक मंगलवार रात करीब 9 बजे शौच करने के लिए गया था। आरोप है कि तभी उसके रिश्ते का 15 वर्षीय चाचा उसे पकड़कर झाड़ियों में ले गया और उसके साथ कुकर्म किया। बालक की हालत खराब होने पर आरोपी उसे वहीं छोड़कर फरार हो गया। राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजन बालक को तत्काल ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। जहां हालत गंभीर होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी। इधर बुधवार को आरोपित ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।
एएसपी ग्रामीण त्रिगुण विशेन ने बताया कि एक बालक के साथ उसके रिश्ते के चाचा द्वारा कुकर्म किया गया था। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। आरोपी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है। अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
जम्मू के शिवा मार्केट में भीषण आग: 35-40 दुकानें और होटल जलकर राख, करोड़ों का नुकसान
प्रारंभिक जांच के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी और तेजी से पूरे बाजार में फैल गई। भाजपा विधायक विक्रम रंधावा ने बताया कि एक दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लगी, जो तेजी से आसपास की दुकानों में फैल गई। जब तक दमकल विभाग मौके पर पहुंचा, तब तक पूरा बाजार आग की चपेट में आ चुका था।
शिवा शर्मा हत्याकांड: वांटेड मॉडल श्रद्धा दुबे के नेपाल भागने की आशंका, बहराइच बॉर्डर पर लावारिस मिली कार
सरिता त्रिपाठी लखनऊ के करोड़पति कारोबारी शिवा शर्मा की हत्या के मामले में आरोपी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा दुबे पुलिस की पकड़ से बाहर है। घटना के 6 दिन बाद उसकी कार बहराइच के रुपईडीहा बॉर्डर पर मिलने से नेपाल भागने की प्रबल…
Lucknow Crime: शिवा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई हड्डियां टूटी मिलीं, मां का आरोप- मॉडल ब्लैकमेल करती थी, सिगरेट से जलाती थी
Lucknow Crime : राजधानी के हजरतगंज क्षेत्र स्थित बालू अड्डा के अवध ग्रीन अपार्टमेंट में शुक्रवार शाम एक चिकन कारोबारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कारोबारी शिवा शर्मा अपनी कथित प्रेमिका श्रद्धा के फ्लैट की…
तुर्किये से भारत लाया गया कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह: फर्जी पहचान और अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क का हुआ पर्दाफाश
New Delhi : भारतीय सुरक्षा एजेंसियों और सरकार ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट के खिलाफ एक और ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। तुर्किये में छिपकर बैठा कुख्यात ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह आखिरकार भारत की गिरफ्त में आ गया है।…
