द इंडियन व्यू

मावी का ऑलराउंड प्रदर्शन, काशी रुद्राक्ष ने गोरखपुर लायंस को 50 रनों से हराया

सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए यूपी टी-20 लीग के रोमांचक मुकाबले में काशी रुद्राक्ष ने गोरखपुर लायंस को 50 रन से मात देकर शानदार जीत हासिल की। @KashiRudras इस जीत के हीरो रहे शिवम मावी, जिन्होंने बल्ले और गेंद…

Ragwendra P Singh
August 18, 2025
2 min read
मावी का ऑलराउंड प्रदर्शन, काशी रुद्राक्ष ने गोरखपुर लायंस को 50 रनों से हराया

सोमवार को इकाना स्टेडियम में खेले गए यूपी टी-20 लीग के रोमांचक मुकाबले में काशी रुद्राक्ष ने गोरखपुर लायंस को 50 रन से मात देकर शानदार जीत हासिल की।

@KashiRudras

इस जीत के हीरो रहे शिवम मावी, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से विपक्षी टीम को ध्वस्त कर दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी काशी रुद्राक्ष की हालत 14 ओवर तक खराब रही।

टीम 7 विकेट पर 89 रन बना पाई थी। इसके बाद क्रीज पर उतरे शिवम मावी (54 रन, 21 गेंद, 6 छक्के) और शिवा सिंह (34 नाबाद) ने खेल का पूरा रुख बदल दिया।

दोनों ने 8वें विकेट के लिए 87 रनों की तूफानी साझेदारी कर टीम को संकट से उबारा और स्कोर को 176 तक पहुंचाया। इस साझेदारी का धमाकेदार नजारा 18वें ओवर में देखने को मिला, जब दोनों ने मिलकर गोरखपुर के गेंदबाज शिवम शर्मा की जमकर खबर ली।

·  शिवा सिंह ने लगातार 3 गेंदों पर 3 छक्के मारे,

· मावी ने अगली 2 गेंदों पर 2 छक्के जड़े।

केवल एक ओवर में 31 रन बने और काशी का स्कोर पलभर में आसमान छू गया।

केवल बल्ले से ही नहीं, मावी ने गेंदबाजी में भी गोरखपुर लायंस की कमर तोड़ दी। उन्होंने 24 रन देकर 3 विकेट निकाले। अटल बिहारी ने भी शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की शुरुआत काफी खराब रही। टीम के आधे खिलाड़ी महज़ 45 रन पर आउट हो गए। कप्तान अक्षदीप नाथ (34 रन, 32 गेंद) और प्रिंस यादव (49 रन, 29 गेंद, 4 चौके, 4 छक्के) ने कोशिश की, उनकी पारी टीम को जीत तक नहीं ले जा सकी।

पूरी गोरखपुर टीम 19.1 ओवर में 129 रन पर ढेर हो गई। काशी रुद्राक्ष ने 50 रन से मुकाबला जीता। मावी की 19 गेंदों में अर्धशतक और गेंदबाजी में कमाल ने इस जीत को यादगार बना दिया।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।