द इंडियन व्यू

मार्नस लाबुशेन का नया दांव: क्या एक ओपनर के रूप में एशेज में करेंगे वापसी?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से मार्नस लाबुशेन को ड्रॉप कर दिया गया था। उनकी टेस्ट टीम में वापसी के रास्ते बंद होते नजर आ रहे थे, लेकिन मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट टीम में कमबैक करने के लिए नई…

Ragwendra P Singh
August 10, 2025
2 min read
मार्नस लाबुशेन का नया दांव: क्या एक ओपनर के रूप में एशेज में करेंगे वापसी?

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद ऑस्ट्रेलियाई टेस्ट टीम से मार्नस लाबुशेन को ड्रॉप कर दिया गया था। उनकी टेस्ट टीम में वापसी के रास्ते बंद होते नजर आ रहे थे, लेकिन मार्नस लाबुशेन ने टेस्ट टीम में कमबैक करने के लिए नई तरकीब खोज निकाली है।

साभार : गूगल

ऑस्ट्रेलिया की टेस्ट टीम को एक अच्छे ओपनर की तलाश है और इस कमी को मार्नस लाबुशेन पूरा करने के लिए तैयार हैं और वे नए अवतार में एक ओपनर के तौर पर एशेज सीरीज में नजर आ सकते हैं।

टीम से बाहर चल रहे मार्नस लाबुशेन ने कहा है कि वह वापसी करने और संदेह करने वालों को गलत साबित करने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ एशेज सीरीज में पारी की शुरुआत करने का फैसला किया है।

लंबे समय से तीसरे नंबर पर खेल रहे इस खिलाड़ी को लगातार खराब प्रदर्शन के बाद जून और जुलाई में वेस्टइंडीज के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट दौरे से बाहर कर दिया गया था। उन्होंने बताया कि यह एक छिपे हुए वरदान की तरह हो सकता है।

उन्होंने कहा, "यह मुश्किल था, क्योंकि आप कभी भी टीम से बाहर नहीं होना चाहते, लेकिन जैसे ही उनके (चयनकर्ताओं के) शब्द निकले, मेरा दिमाग तुरंत इस ओर चला गया, 'ठीक है, मैं एशेज कैसे खेलूंगा... मैं ऐसा कैसे करूं?'। इससे मुझे सोचने का मौका मिला और मीडिया के दबाव से भी मुक्ति मिली, जो कह रहा था, 'मार्नस को जाना होगा'।

एक निर्णायक मोड़ जरूर आता है, लेकिन यही वह चीज है जिससे मैं आगे बढ़ता हूं, संदेह करने वालों को गलत साबित करना और रास्ता ढूंढ़ना। वेस्टइंडीज के उन टेस्ट मैचों में न खेल पाने से मुझे आराम से बैठकर सोचने का मौका मिला, 'मैं यहीं रहना चाहता हूं और मैं वहां ऐसे ही पहुंचूंगा।'"

इस दिग्गज ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी पारी की शुरुआत की थी, लेकिन बड़े स्कोर नहीं बनाए थे। हालांकि, सैम कॉन्स्टस ने जिस तरह संघर्ष किया है, उसे देखते हुए एक अनुभवी ओपनर के साथ ऑस्ट्रेलिया की टीम एशेज सीरीज खेल सकती है।

नंबर 3 पर लाबुशेन की जगह कैमरोन ग्रीन खेलते हुए नजर आ सकते हैं, जबकि चार पर आपको स्टीव स्मिथ खेलते हुए नजर आएंगे। दूसरे ओपनर उस्मान ख्वाजा होंगे, जो संभवतः उनकी आखिरी सीरीज हो सकती है।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।