द इंडियन व्यू

माइकल क्लार्क की स्किन कैंसर से जंग जारी : नाक की छठी सर्जरी कराई

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के स्किन कैंसर की छठी सर्जरी हुई है। उनकी यह सर्जरी नाक से एक घाव को हटाने के लिए हुई है। Michael Clarke AO (@michaelclarkeofficial) इंस्टाग्राम पर विश्व कप 2015 विजेता कप्तान 44…

Ragwendra P Singh
August 27, 2025
2 min read
माइकल क्लार्क की स्किन कैंसर से जंग जारी : नाक की छठी सर्जरी कराई

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के स्किन कैंसर की छठी सर्जरी हुई है। उनकी यह सर्जरी नाक से एक घाव को हटाने के लिए हुई है।

Michael Clarke AO (@michaelclarkeofficial)

इंस्टाग्राम पर विश्व कप 2015 विजेता कप्तान 44 वर्षीय क्लार्क ने ऑपरेशन के बाद की एक तस्वीर साझा की, जिसमें लोगों से नियमित रूप से त्वचा की जांच को प्राथमिकता देने का आग्रह किया गया, विशेषकर ऑस्ट्रेलिया जैसे देशों में जहां सूर्य की किरणों का संपर्क अधिक होता है। उन्होंने लिखा, ‘‘त्वचा कैंसर वास्तविक है! खासकर ऑस्ट्रेलिया में।

आज मेरी नाक से एक और घाव काट दिया गया। अपनी त्वचा की जांच करवाने के लिए एक दोस्ताना रिमाइंडर। रोकथाम इलाज से बेहतर है लेकिन मेरे मामले में नियमित जांच और जल्दी पता लगाना महत्वपूर्ण है।’’ क्लार्क को 2006 में उनके खेल करियर के दौरान त्वचा कैंसर का पता चला था और तब से वह कई बार सर्जरी करा चुके हैं।

https://www.instagram.com/p/DN13Xho4sGe/

2019 में उनके माथे सहित तीन घावों को हटाया गया था। 2023 में उनके सीने से ‘बेसल सेल कार्सिनोमा’ हटाए जाने के बाद उन्हें 27 टांके लगाने पड़े जिसके बाद उन्होंने जागरूकता फैलाने के लिए ऑस्ट्रेलियाई त्वचा कैंसर फाउंडेशन के साथ साझेदारी की। क्लार्क ने 2015 में ऑस्ट्रेलिया को एकदिवसीय विश्व कप खिताब दिलाने के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।