द इंडियन व्यू

महिला वनडे वर्ल्ड कप : हरमनप्रीत कौर होंगी भारत की कप्तान, टीम घोषित

बीसीसीआई ने मंगलवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। हरमनप्रीत कौर को 15 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी गई है। उन्हें गोल्डन चांस मिला है। वह पहली बार 50 ओवर फॉर्मेट के वनडे वर्ल्ड में…

Ragwendra P Singh
August 19, 2025
3 min read
महिला वनडे वर्ल्ड कप : हरमनप्रीत कौर होंगी भारत की कप्तान, टीम घोषित

बीसीसीआई ने मंगलवार को आईसीसी महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया। हरमनप्रीत कौर को 15 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी गई है। उन्हें गोल्डन चांस मिला है। वह पहली बार 50 ओवर फॉर्मेट के वनडे वर्ल्ड में भारत की कप्तानी करेंगी।

@BCCIWomen

ओपनर स्मृति मंधाना को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। टूर्नामेंट 30 सितंबर से भारतीय सरजमीं पर शुरू होगा। भारत ने अब तक महिला वनडे वर्ल्ड कप नहीं जीता है। नीतू डेविड की अगुवाई वाली चयन समिति ने स्टार प्लेयर शेफाली वर्मा को वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह नहीं दी।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1957763080697372874

नीतू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि टीम अच्छा खेल रही है। हमें लगा कि इसमें ज्यादा बदलाव करने का कोई फायदा नहीं है। इसीलिए शेफाली टीम में नहीं है। लेकिन वो हमारी रणनीति का हिस्सा बनी हुई है। शीर्षक्रम की बल्लेबाज प्रतीका रावल को टीम में चुना गया है।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1957753550689485210

उन्होंने पिछले 14 वनडे में शानदार प्रदर्शन किया है। हरलीन देओल को भी अच्छे प्रदर्शन का इनाम मिला है। चयनकर्ताओं ने इंग्लैंड में हालिया सीरीज में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाली क्रांति गौड़ और श्रीचरणी को भी चुना है।

बॉलिंग अटैक की कमान रेणुका सिंह ठाकुर संभालेंगी। रेणुका महिला प्रीमियर लीग के बाद पैर की चोट के कारण बाहर हो गई थीं। वह श्रीलंका में टॉई सीरीज में भी नहीं खेल पाईं। बता दें कि वर्ल्ड कप के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की महिला वनडे सीरीज के लिए भी भारतीय स्क्वॉड की घोषणा की गई है।

वर्ल्ड कप और ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिए स्क्वॉड में सिर्फ एक बदलाव है। तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर अमनजोत कौर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आराम दिया गया है लेकिन वह वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा हैं।

https://twitter.com/BCCIWomen/status/1957752392813846689

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 14 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज आयोजित होगी। सीरीज के शुरुआती दो मैच मुल्लांपुर के स्टेडियम में होंगे जबकि अंतिम मुकाबले दिल्ली में खेला जाना है।

महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 (भारतीय स्कॉड) : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (वीसी), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, अमनजोत कौर, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर) और स्नेह राणा

ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज (भारतीय स्कॉड) : हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, दीप्ति शर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, रेणुका सिंह ठाकुर, अरुंधति रेड्डी, ऋचा घोष (विकेटकीपर), क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, राधा यादव, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), स्नेह राणा

इस खबर को लाइक और शेयर करें

सम्बंधित ख़बरें

2036 ओलंपिक की मेजबानी के लिए भारत ने आईओसी के सामने रखा अपना रोडमैप

भारतीय ओलंपिक संघ ने 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी के लिए भारत का दृष्टिकोण और प्रस्तावित रूपरेखा अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के फ्यूचर होस्ट कमीशन के सामने प्रस्तुत की।

गायत्री-त्रिशा का विजय अभियान जारी, महिला एकल में चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

पिछली विजेता और शीर्ष वरीय भारत की गायत्री गोपीचंद व त्रिशा जॉली ने सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल एचएसबीसी वर्ल्ड टूर सुपर 300 बैडमिंटन चैंपियनशिप में अपना विजय अभियान जारी रखते हुए क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

पंजाब हॉकी लीग: राउंडग्लास अकादमी का विजय अभियान जारी, लगातार पांचवीं जीत दर्ज की

राउंडग्लास हॉकी अकादमी ने पंजाब हॉकी लीग 2026 के आठवें दिन सुरजीत हॉकी अकादमी, जालंधर को कड़े मुकाबले में 2-1 से हराकर अपना अजेय क्रम बरकरार रखा।

टाइम्स ऑफ इंडिया ने जीता लगातार तीसरी बार जीता मीडिया क्रिकेट का खिताब

राजीव श्रीवास्तव और इश्तियाक रजा की उम्दा गेंदबाजी के दम पर टाइम्स ऑफ इंडिया ने संतोष सूरी मेमोरियल इकाना मीडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। उसने गुरुवार को फाइनल में दूरदर्शन को 10 रन से शिकस्त दी।